10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्यादान के पहले पिता की मौत से घर में मचा कोहराम, आनन-फानन किया गया अंतिम संस्कार

Father dies before Kanyadan: फर्रुखाबाद में कन्यादान के पहले ही पिता की मौत हो गई। घटना के बाद घर में रोना पीटना मच गया। गम भरे माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

2 min read
Google source verification
गम के बीच संपन्न हुआ मांगलिक कार्यक्रम, फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में कन्यादान के पहले पिता की मौत से घर में रोना-पीटना शुरू हो गया। लेकिन शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। बारात का इंतजार हो रहा था। इसी बीच दुल्हन के पिता की तबीयत बिगड़ गई, इसके पहले कि अस्पताल ले जाया जाता है, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। हाथों में मेहंदी लगाए बेटी का रोना देख लोगों की आंखें नम हो गई। डोली के पहले अर्थी निकली और अंतिम संस्कार किया गया। मामला तिर्वा क्षेत्र का है।

भोपाल से आ रही थी बारात

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के विलंदपुर निवासी राघवेंद्र की बेटी की आज बारात भोपाल से आ रही थी। इसी बीच आज राघवेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जो पिछले 4 साल से कैंसर से पीड़ित थे। अचानक आज तबीयत बिगड़ गई। घरवाले राघवेंद्र को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। राघवेंद्र की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

बेटी रो-रोकर बुरा हाल

हाथों में मेहंदी लगाए बेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। इस संबंध में मृतक के पुत्र रामप्रकाश ने बताया कि शादी की तैयारी पूरी हो गई थी, जो रोकी नहीं जा सकती थी। इसलिए पिता का अंतिम संस्कार गांव के खेत में ही कर दिया गया। ‌इस मौके पर गांव वाले भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

क्या कहते हैं मृतक पुत्र?

राम प्रकाश ने बताया कि उनके पिता गांव के ही एक प्राइवेट विद्यालय में क्लर्क थे। कैंसर बीमारी के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। उनकी जगह भाई की नियुक्ति होने वाली थी।‌ परिजनों के अनुसार, राघवेंद्र ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी अन्नपूर्णा की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। जिससे तीन बेटे और दो बेटियां हैं। वहीं, दूसरी शादी मीना देवी से हुई थी। जिसके भानु प्रताप के अलावा दो बेटियां किरण और मुस्कान हैं। गम भरे माहौल में आज किरण की शादी के कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं।