10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरी पत्नी लड़कर मायके गई, आठ बेटे-बेटियों का पिता फांसी के फंदे पर लटक दी जान

suicide in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में 50 वर्षीय 8 बच्चों के पिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
अधेड़ ने की आत्महत्या, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Middle-aged man commits suicide: फर्रुखाबाद में अधेड़ ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब गांव के लोगों को पेड़ पर लटका दिखाई पड़ा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में मृतक पुत्र ने बताया कि उसके पिता दूसरी शादी करने के बाद पत्नी के साथ अलग रहते थे। घर में आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती थी। छह दिन पहले दूसरी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद पिता ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की है।

अधेड़ ने फांसी पर लटक दी जान

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राई गांव निवासी रामलड़ैते (50) का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे। रामलड़ैते की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाया। पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ‌

मृतक पुत्र ने बताया...

मृतक की पहली पत्नी के पुत्र दीपक ने बताया कि 10 साल पहले मां की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। 5 साल पहले उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह अपनी दूसरी पत्नी और दो बेटों के साथ अलग रहते थे, जबकि वह पांच भाई और एक बहन के साथ अलग घर में रहते थे। पापा और दूसरी मां के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करती थी। मम्मी-पापा के बीच लड़ाई हुई, जिससे नाराज होकर मम्मी अपने मायके चली गई।

सोमवार को गए थे काम पर

पिता सोमवार को काम पर गए थे, फिर लौटकर वापस नहीं आए। आज उनके फांसी पर लटक कर जान देने की खबर मिली। राजेपुर थाना प्रभारी स्वदेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।