27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को दिखाया ठेंगा: दो बाल अपचारी 35 फीट ऊंची छत से छलांग लगाकर फरार

Two juvenile delinquents escape from child protection home इटावा के राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से दो किशोर 35 फीट ऊंची छत से बाउंड्री फांदते हुए भाग निकले। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
राजकीय विशेष गृह किशोर से भागे दो बाल अपचारी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Two juvenile delinquents escape from child protection home आगरा के बाल संप्रेक्षण गृह किशोर यूनिट 2 से दो बाल अपचारियों के फरार होने की घटना सामने आई है। दोनों बाल अपचारी 35 फीट ऊंची टॉयलेट की छत से छलांग लगाकर खेत की तरफ कूदकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से फरार बाल अपचारियों को पकड़ने का प्रयास किया। घटना शुक्रवार शाम की है। मामला सिविल लाइन क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भागने की तैयारी काफी पहले से कर रहे थे

उत्तर प्रदेश के इटावा के सिविल लाइन स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर यूनिट 2 से दो बाल अपचारी 35 फीट ऊंची टॉयलेट की छत से छलांग लगाकर फरार हो गए, जिनमें से एक बाल अपचारी के पैर में रॉड पड़ी थी। इसके बाद भी वह भागने में सफल रहा। पुलिस के अनुसार 16 जनवरी 2026 को राजकीय संप्रेक्षण गृह कानपुर नगर में 16 वर्षीय किशोर को लाया गया था, जिसका मामला किशोर न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। वजन करीब 42 किलो है। उसे चोरी के मामले में दाखिल किया गया था।

दूसरे की उम्र 17 साल

जबकि दूसरा किशोर 4 नवंबर 2025 को दाखिल किया गया था। जिसकी उम्र 17 वर्ष है। इसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस के अनुसार लंबाई 155 सेंटीमीटर है। दोनों कानपुर नगर के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि दोनों ने बाल संप्रेक्षण गृह से भागने की योजना बहुत पहले ही बना ली थी।

बाथरूम में लगी सरिया को ढीला कर निकल भागे

किशोर बाथरूम में लगे लोहे के सरियों को धीरे-धीरे‌ तोड़ने का प्रयास करता रहा, लेकिन इसकी भनक संप्रेक्षण गृह प्रबंधन को नहीं हो पाई। दोनों के निकल भागने के बाद जांच की गई तो घटना का खुलासा हुआ, जिसमें बाल संप्रेक्षण गृह की बड़ी लापरवाही निकल कर सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंच गए। घटना की जांच कर रहे हैं। फरार बाल अपचारियों को पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं। इटावा पुलिस ने बताया कि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।