11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप की धमकी के बाद, रिद्धिमा पंडित ने क्रिएटर वंशज को भेजा लीगल नोटिस, पुलिस जांच शूरू

Ridhima Pandit Sent Legal Notice To Vansaj: रिद्धिमा पंडित ने क्रिएटर वंशज द्वारा उन्हें मिली रेप की धमकी के बाद सख्त कदम उठाते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजा है, जिससे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

2 min read
Google source verification
रेप की धमकी के बाद, रिद्धिमा पंडित ने क्रिएटर वंशज को भेजा लीगल नोटिस, पुलिस जांच शूरू

रिद्धिमा पंडित ने क्रिएटर वंशज को भेजा कानूनी नोटिस (फोटो सोर्स: X)

Ridhima Pandit Sent Legal Notice To Vansaj: कंटेट क्रिएटर वंशज सिंह और एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। बता दें, रिद्धिमा ने वंशज और उनके फैंस के खिलाफ साइबर हरासमेंट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर उनका कहना है कि शो 'The 50' के कंटेस्टेंट्स के सपोर्टर्स ने उन्हें रेप और जान से मारने की धमकियां दीं और अब सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है।

विवादित बयान से शुरू हुई ये बहस

ये बहस तब शुरू हुआ जब वंशज सिंह शो The 50 के एलिमिनेशन के बाद वापस आए। साथ ही, उनके विवादित बयान और करण पटेल को बुड्ढा कहने पर बहस छिड़ गई। इसके बाद वंशज और रिद्धिमा के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली है। इस मामले के बाद रिद्धिमा ने वंशज को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था, लेकिन वंशज ने भी सोशल मीडिया पर जवाबी पोस्ट किए और कानूनी नोटिस मिलने के बाद भी प्रतिक्रिया जताई।

वंशज ने लीगल नोटिस का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि रिद्धिमा को पता नहीं वे क्या कर रही हैं और इस फैसले के नतीजे उनके लिए अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने लिखा, 'वो मुझे चुप नहीं करा सकती हैं और ना ही करा पाएंगी। मैं अपने और अपने लोगों की तरफ से बोल रहा हूं। आओ सब एक बार मुझे आजमाकर देखो, तब पता चलेगा।"

इन धमकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

बता दें, रिद्धिमा ने अपनी लीगल टीम के माध्यम से कहा है कि वे इस ऑनलाइन शोषण और धमकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं। उनका ये कदम उन सभी के लिए एक संदेश है जो सोशल मीडिया पर हिंसा और ट्रोलिंग करते हैं। दरअसल, इस विवाद ने 'The 50' शो के नाम को भी चर्चा में ला दिया है, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव और आरोप-प्रत्यारोप लगातार बढ़ते जा रहे हैं।