11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसे के चक्कर में फंसे राजपाल यादव, तो डायरेक्टर ने कह दिया ‘अनपढ़’, अब सफाई सुनकर चकरा जाएगा दिमाग!

Rajpal Yadav Priyadarshan Controversy: राजपाल यादव को अनपढ़ कहने पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अब दी है अपनी सफाई। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने राजपाल के लिए ऐसी बात क्यों कही थी और अब क्या है दोनों का रिश्ता।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Charvi Jain

Mar 11, 2026

राजपाल यादव को लेकर प्रियदर्शन के बयान

Priyadarshan clarifies his Poor Education remark on Rajpal Yadav (source: X)

Rajpal Yadav Priyadarshan Controversy: फिल्मी दुनिया में कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले राजपाल यादव और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने हमें 'भूल भुलैया' और 'मालामाल वीकली' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इन दोनों के बीच पढ़ाई-लिखाई को लेकर एक अजीब सी बहस छिड़ गई थी। प्रियदर्शन ने राजपाल यादव को लेकर कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे एक्टर काफी दुखी हो गए थे। अब इस मामले पर प्रियदर्शन ने खुलकर अपनी बात रखी है और बताया है कि आखिर उनके उस बयान का असली मतलब क्या था।

प्रियदर्शन का बयान जिससे मचा बवाल? (Rajpal Yadav Priyadarshan Controversy)

राजपाल यादव हाल ही में पैसों के लेन-देन के एक पुराने मामले में कानूनी मुसीबत में फंस गए थे। इसी दौरान प्रियदर्शन ने एक कमेंट किया था जिसमें उन्होंने राजपाल की कम शिक्षा (Poor Education) को लेकर एक टिप्पणी कर दी थी। राजपाल यादव, जो खुद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के ग्रेजुएट हैं और अच्छे-खासे पढ़े-लिखे हैं, उन्हें यह बात बुरी लग गई। राजपाल को समझ नहीं आया कि उनके अपने पसंदीदा डायरेक्टर ने उन्हें अनपढ़ जैसा क्यों बता दिया।

प्रियदर्शन ने बड़े ही सरल अंदाज में सफाई दी

प्रियदर्शन ने बड़े ही सरल अंदाज में इस पर सफाई देते हुए एक इंटरव्यू में कहा है कि लोगों ने मेरी बात का गलत मतलब निकाल लिया। मेरा इरादा राजपाल का अपमान करना कभी नहीं था। उन्होंने कहा कि शिक्षा दो तरह की होती है। एक वो जो हम स्कूलों और किताबों से सीखते हैं, और दूसरी वो जो हम दुनिया से सिखाते हैं। प्रियदर्शन का कहना है कि उनके कहने का मतलब यह था कि राजपाल यादव में वो चालाकी नहीं है जो आजकल के जमाने में खुद को बचाने के लिए चाहिए होती है। उनके हिसाब से राजपाल आज भी दिल के बहुत सच्चे हैं।

गांव के लोग दिल के बहुत साफ और मासूम होते हैं

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद सीधा और सच्चा इंसान बताया। उन्होंने कहा, राजपाल एक गांव से आते हैं और वहां के लोग दिल के बहुत साफ और मासूम होते हैं। कभी-कभी यह मासूमियत ही भारी पड़ जाती है क्योंकि इंसान सही और गलत लोगों के बीच फर्क नहीं कर पाता। डायरेक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने आज तक राजपाल जैसा मासूम और भोला इंसान नहीं देखा। उनके कहने का मतलब यह था कि राजपाल इसी मासूमियत की वजह से कानूनी मुश्किलों में फंस गए, न कि इसलिए कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई नहीं की।

भूत बंगला से जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राजपाल एक बेहतरीन एक्टर हैं और उन्होंने अपनी अगली फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ मिलकर कमाल का काम किया है। प्रियदर्शन को पूरा भरोसा है कि राजपाल यादव बहुत जल्द एक बार फिर कॉमेडी के सबसे बड़े स्टार बनकर उभरेंगे। इसका मतलब प्रियदर्शन ने राजपाल का अपमान नहीं किया था, बल्कि उनकी सादगी की तारीफ की थी, जिसे कहने का तरीका थोड़ा अलग हो गया था। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पर्दे के पीछे की ये गलतफहमी अब दूर हो गई होगी।