
अनुराग डोभाल ने किया था सुसाइड अटेम्प्ट
Anurag Dobhal Manager Rohit Pandey Big Revealed: चकाचौंध वाली जिंदगी के पीछे कितनी कड़वी हकीकत छिपी हो सकती है, इसका ताजा उदाहरण फेमस यूट्यूबर और 'यूके07 राइडर' अनुराग डोभाल की मौजूदा स्थिति है। अनुराग इस समय अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं और उनके साथ उनकी 8 महीने प्रेग्नेंट पत्नी हैं। जो खुद की खराब हालत में अपने पति का ध्यान रख रही है। हॉस्पिटल में न तो उनके माता-पिता हैं और न ही उनका भाई हैं। ऐसे में उनके मैनेजर रोहित पांडे लगातार यूट्यूबर की नाजुक हालत पर अपडेट दे रहे हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने सामने आई हैं उसमें पता चला है कि अनुराह के कूल्हे की हड्डी टूटने की वजह से उनकी एक बड़ी सर्जरी हुई है और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उनके फैंस लगातार उनकी जिंदगी की दुआ मांग रहे हैं।
इसी बीच अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने SCREEN को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने उस खबर को लेकर भी बात जो सोशल मीडिया पर फैल रही है कि एक्सीडेंट के अनुराग के माता-पिता ने उन्हें अपनी प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया है। रोहित पांडे ने बताया, "हां ये सब सच हैं लेकिन यह सब एक्सीडेंट के बाद नहीं हुआ, बल्कि पिछले साल ही उनके पिता ने अखबार में विज्ञापन देकर अनुराग और उनकी पत्नी से सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे।"
रोहित ने आगे कहा, “अनुराग ने अपनी मां के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसे बाद में बेच दिया गया था। इसी बात से नाराज होकर उनके पिता ने यह कड़ा कदम उठाया।” मैनेजर ने बताया कि अनुराग अपने पिता के सामने मिन्नतें करता था, सिर पटकता था कि वह रितिका के साथ उसके रिश्ते को स्वीकार कर लें, लेकिन परिवार टस से मस नहीं हुआ।
अनुराग और उनके परिवार के बीच दरार तब और बढ़ गई जब शादी के बाद रितिका भाभी को घर में घुसने तक नहीं दिया गया। रोहित ने बताया, "शादी के वेन्यू से ही उन्हें घर आने से मना कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें रिजॉर्ट जाना पड़ा। रितिका को 'पहली रसोई' तक की रस्म नहीं करने दी गई।"
लगातार हो रहे मानसिक टॉर्चर और बेदखली के बाद, अब अनुराग और रितिका ने अपने माता-पिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। मैनेजर का कहना है कि यह कदम किसी लालच में नहीं, बल्कि परिवार द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के जवाब में उठाया गया है।
इस पूरे विवाद के बीच सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि अनुराग की पत्नी रितिका 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। अपनी नाजुक हालत और लोगों की नफरत झेलने के बाद भी वह अस्पताल में अनुराग के साथ डटी हुई हैं। जिस सुबह अनुराग को भर्ती कराया गया था, वह सुबह 6 बजे ही वहां पहुंच गई थीं। फिलहाल अस्पताल में उनके साथ करीब 50 करीबी दोस्त और फैंस मौजूद हैं।
मैनेजर रोहित ने उन इन्फ्लुएंसर्स (जैसे मैक्सटर्न) को भी करारा जवाब दिया है जो इसे 'व्यूज के लिए नौटंकी' बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग को व्यूज की चिंता नहीं है, वह एक गहरे मानसिक संकट से गुजर रहे थे। एक्सीडेंट वाली रात का जिक्र करते हुए रोहित ने बताया कि अनुराग ने फोन पर कहा था कि उन्हें "घुटन" हो रही है और वह ताजी हवा में सांस लेना चाहते हैं। उसके बाद जो हुआ, वह सबके सामने है।
Published on:
10 Mar 2026 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
