10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर 2’ की एक टिकट का प्राइस 3100 रुपये, रिलीज से पहले ही सिनेमाघर हुए हाउसफुल, रिकॉर्ड किए ब्रेक

Dhurandhar 2 Advance Booking Report: आदित्य धर की मोस्ट अवेटेड जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज', जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च को होंगे। मुंबई में जिसके टिकट की कीमत 3100 रुपये तक पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 10, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking Report

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के महंगे टिकट भी धड़ल्ले से बिके रहे हैं। (फोटो सोर्स: ranveersingh/instagram)

Dhurandhar 2 Advance Booking Report: आदित्य धर की मोस्ट जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म है और इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कमाई के रिकार्ड्स तोड़ रही है। वहीं, पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग और टिकटों की कीमतें इस बात का सबूत हैं कि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आने वाली 19 मार्च, 2026 को 'धुरंधर 2' रिलीज होने वाली है। हालांकि, मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले यानी कि 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू आयोजित किए हैं, और मुंबई के एक थिएटर में टिकट की कीमत 3,100 रुपये है।

मुंबई के इनॉक्स मेगाप्लेक्स में फिल्म का टिकट 3 हजार के पार (Dhurandhar 2 advance booking report)

बता दें कि कुछ दिन पहले जब फिल्म के पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी, तब इसका सबसे महंगा टिकट 2,000 रुपये का था। लेकिन बाद में, टिकटों की कीमतें तेजी से बढ़ीं, और टिकट 2,500 से 2,900 रुपये तक के हो गए। हालांकि, अब मुंबई के बोरीवली स्थित इनॉक्स मेगाप्लेक्स में इसका टिकट 3,100 रुपये का है, और जाहिर है, या तो सभी टिकट बिक चुके हैं या तेजी से भर रहे हैं।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'धुरंधर 2' को लेकर सिने प्रेमियों की दीवानगी चरम पर है। यही वजह है कि दर्शक 3,100 रुपये तक के टिकट खरीद रहे हैं, ऐसे में फिल्म के पेड प्रीव्यू के दौरान फिल्म के शानदार कमाई करने की उम्मीद की जा सकती है।

पेड प्रीव्यू बुकिंग से की बम्पर कमाई (Dhurandhar-2 Paid Previews Ticket Prices)

Sacnilk के अनुसार, 'धुरंधर 2' अब तक ब्लॉक सीटों के बिना 13.75 करोड़ रुपये और ब्लॉक सीटों के साथ 19.46 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह की ये फिल्म केवल पेड प्रीव्यू से ही लगभग 25-30 करोड़ रुपये कमा लेगी। और ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar Box Office Collection)

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई 'धुरंधर' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 835 करोड़ रुपये कमा चुकी है, वर्ल्डवाइड फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 1,354 करोड़ रुपये रहा, जिससे यह सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। हालांकि, यह उम्मीद की जा रही है कि 'धुरंधर 2' आसानी से 'धुरंधर' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की ये फिल्म पैन इंडिया बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं।