17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Suryavanshi: इस स्कूल में पढ़ते हैं स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, इतनी लगती है फीस

वैभव सूर्यवंशी इस बार सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल नहीं होंगे। वजह है क्रिकेट। अगले महीने से आईपीएल सीजन शुरू होने वाला है और वह फिलहाल अपनी टीम के ट्रेनिंग में व्यस्त हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 17, 2026

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Educational Qualification: सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। देशभर में लाखों छात्र इस समय आखिरी तैयारी में जुटे हैं। लाखों छात्र इस साल परीक्षा में बैठने जा रहे हैं। उसी में एक नाम है भारतीय स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी(Vaibhav Suryavanshi)। वैभव भी इस साल बोर्ड एग्जाम देने वाले थे। लेकिन अब वो परीक्षा में भाग नहीं लेंगे।

Vaibhav Suryavanshi School Name: वैभव सूर्यवंशी स्कूल का नाम


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी इस बार सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल नहीं होंगे। वजह है क्रिकेट। अगले महीने से आईपीएल सीजन शुरू होने वाला है और वह फिलहाल अपनी टीम के ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि वह राजस्थान रॉयल्स के कैंप का हिस्सा हैं, जो 21 फरवरी तक चलना है। कैंप खत्म होने के बाद भी उनके वहीं रुकने की संभावना जताई जा रही है।

Vaibhav Suryavanshi: किस स्कूल में पढ़ते हैं वैभव?


वैभव सीबीएसई से संबद्ध स्कूल के छात्र हैं। वह बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर स्थित डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ते हैं। इस साल इसी स्कूल से वे 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले थे। लेकिन क्रिकेट की प्राथमिकताओं को देखते हुए उन्होंने इस साल परीक्षा से दूरी बनाने का निर्णय लिया। उनके स्कूल में 700 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए मासिक ट्यूशन फीस 2300 रुपये तय है।