17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Exam Guidelines 2026: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा से पहले जान लें जरुरी गाइडलाइन, इन चीजों के साथ एंट्री बैन

UP Board Exam: परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के अनुसार, सुबह की शिफ्ट वाली परीक्षा में 8:30 बजे से आधा घंटा पहले ही केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anurag Animesh

Feb 17, 2026

UP Board Exam Guidelines 2026

UP Board Exam Guidelines 2026(AI Image-ChatGpt)

UP Board Exam Guidelines 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। लाखों छात्रों के लिए यह अहम दिन है। पहले ही दिन दोनों कक्षाओं में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। हाईस्कूल यानी कक्षा 10 की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा पहली पाली में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक चलेगी। वहीं इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

UP Board Exam 2026: क्या है परीक्षा की टाइमिंग


बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) के अनुसार, सुबह की शिफ्ट वाली परीक्षा में 8:30 बजे से आधा घंटा पहले ही केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। यानी जो छात्र देर से पहुंचेंगे, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय से पहले पहुंचना ही समझदारी है।

UP Board Exam Guidelines 2026: जान लें जरुरी गाइडलाइन

  • अपने साथ एडमिट कार्ड और स्कूल का आईडी कार्ड जरूर रखें। बिना इन डाक्यूमेंट्स के एंट्री नहीं मिलेगा। परीक्षा से पहले अपने बैग, जेब और बॉक्स अच्छी तरह जांच लें, ताकि कोई अनचाहा कागज या नोट्स साथ न रह जाएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र पर ले जाना सख्त मना है। सीट पर बैठने के बाद भी आसपास देख लें कि कोई कागज का टुकड़ा या संदिग्ध सामग्री तो नहीं है।
  • आंसर-शीट मिलने के बाद शुरुआती 15 मिनट में अपना नाम, रोल नंबर और अन्य डिटेल्स ध्यान से भरें और एक बार फिर जांच लें। अगर कॉपी का कोई पन्ना फटा हो या प्रिंटिंग में गड़बड़ी हो, तो तुरंत कक्ष निरीक्षक को सूचित करें और बदलवा लें।
  • यदि अतिरिक्त बी या सी कॉपी ली हो, तो अंतिम घंटी के बाद उसे मुख्य कॉपी के साथ सही तरीके से नत्थी करना न भूलें।
  • एक महत्वपूर्ण निर्देश यह भी है कि बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी किसी भी स्थिति में पुरुष अधिकारी द्वारा नहीं ली जाएगी। उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर केंद्र का यूनिक कोड लगाना अनिवार्य होगा, लेकिन केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर और पदनाम की मुहर नहीं लगेगी।

UP Board Exam 2026: इतने लाख छात्र रजिस्टर्ड


इस साल कुल 52,30,297 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें कक्षा 10 के 27,50,945 छात्र शामिल हैं। इनमें 14,38,682 लड़के और 13,12,263 लड़कियां हैं। वहीं कक्षा 12 में 24,79,352 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 13,03,012 छात्र और 11,76,340 छात्राएं शामिल हैं।