2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sarkari Naukri 2026: राजस्थान, यूपी, एमपी समेत कई राज्यों में 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, देखें पूरी लिस्ट

Latest Job Alert: फरवरी में कई परीक्षाओं का आयोजन या आवेदन प्रक्रिया होना है। जिसमें कुल 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। SBI CBO भर्ती 2026, यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी सहित कई अन्य भर्तियां शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jan 30, 2026

Sarkari Naukri 2026

Sarkari Naukri 2026(Image-Freepik)

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए साल 2026 की शुरुआत में केंद्र और राज्य सरकारों की कई बड़ी भर्तियां निकली हैं। बैंकिंग, पुलिस, रेलवे, सेना, शिक्षा और तकनीकी विभागों में हजारों पदों पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। नीचे हम आपको राज्यवार वैकेंसी डिटेल के साथ पूरी जानकारी दे रहे हैं, ताकि अभ्यर्थी अपनी योग्यता और राज्य के अनुसार सही भर्ती चुन सकें।

Latest Job Alert: ऑल इंडिया लेवल परीक्षाएं

SBI CBO भर्ती 2026 के तहत कुल 2273 पद निकाले गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2026 है।
RBI ऑफिस अटेंडेंट भर्ती में 572 पद हैं, जिसकी आखिरी तारीख 4 फरवरी 2026 तय की गई है।
RRB ग्रुप D भर्ती 2026 रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है, जिसमें 22000 पद उपलब्ध हैं। आवेदन 20 फरवरी 2026 तक किए जा सकते हैं।
इसके अलावा RRB पृथक श्रेणियां भर्ती में 311 पद हैं, जिनकी अंतिम तारीख 29 जनवरी 2026 है।
भारतीय सेना SSC टेक्निकल 67वीं मेन भर्ती में 350 पद हैं, आवेदन की अंतिम तारीख 5 फरवरी 2026 है।

Rajasthan Government Jobs 2026: राजस्थान राज्य की भर्तियां

कनिष्ठ सहायक व लिपिक ग्रेड-2 भर्ती में 10644 पद, आवेदन की अंतिम तारीख 13 फरवरी 2026।
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में 1100 पद, अंतिम तारीख 11 फरवरी 2026।
प्रयोगशाला सहायक और कनिष्ठ सहायक भर्ती में कुल 804 पद, आवेदन 25 फरवरी 2026 तक।

Government Job Vacancy: मध्य प्रदेश, हरियाणा और यूपी

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी के 1120 पद निकाले गए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 है।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 5500 पद हैं, जिसकी अंतिम तारीख 25 जनवरी 2026 है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी में 30 हजार से ज्यादा भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026।

Sarkari Naukri 2026: अन्य राज्य की भर्तियां


महाराष्ट्र (जिला बीड) में पुलिस पाटिल भर्ती के तहत 1178 पद, आवेदन 30 जनवरी 2026 तक।
झारखंड होम डिफेंस कोर, गोड्डा में होम गार्ड के 446 पद, अंतिम तारीख 30 जनवरी 2026।
असम SLPRB भर्ती में कुक, नाई समेत अन्य 274 पद, आवेदन 22 फरवरी 2026 तक।
NCERT गैर-शैक्षणिक भर्ती के तहत 173 पद, अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग