
Govt Jobs ( Image Source: Freepik)
Govt Jobs Closing This Week 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जनवरी का यह हफ्ता काफी जरूरी साबित होने वाला है। देश के कई सरकारी विभागों में निकली 6 भर्तियों के लिए आवेदन की समयसीमा इस हफ्ते समाप्त होने जा रही है। इनमें हरियाणा पुलिस, इंडियन नेवी, प्रसार भारती और होमगार्ड जैसे विभाग शामिल हैं। यदि आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो बिना देर किए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें। आखिरी समय में सर्वर पर ट्रेफिक बढ़ने के कारण परेशानी हो सकती है। यहां सभी भर्तियों की लास्ट डेट के साथ लिस्ट दी गई है। कैंडिडेट्स इसके जरिए चेक कर सकते हैं कि, उन्होंने किस भर्ती के लिए अप्लाई किया है और किस में फॉर्म भरना बाकी है।
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए आवेदन करने का यह आखिरी मौका है। कुल 5500 पदों के लिए 12th पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही हरियाणा ग्रुप सी (सीईटी) एग्जाम भी पास होना जरूरी है। फिजिकल स्टैंडर्ड की बात करें तो पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की 158 सेमी होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी, 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट hryssc.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिन उम्मीदवारों के पास एमबीए की डिग्री है वो इस वैकेंसी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ये भर्ती रायपुर, पटना, जलंधर, मुंबई,भोपाल रांची सहित अलग-अलग शहरों के लिए निकाली गई है। कैंडिडेट्स के पास इस वैकेंसी के लिए 21 जनवरी तक आवेदन करने का आखिरी मौका है।
मध्य प्रदेश की बिजली कंपनी एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी (MPPKVVCL) ने 4000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तीयां निकाली है। इसमें लाइनमैन, जूनियर इंजीनियर, लॉ ऑफिसर, टेस्टिंग असिस्टेंट, सिविल अटेंडेंट जैसे पदों को शामिल किया गया है। 10वीं पास, 12वीं पास, पीजी डिप्लोमा और आईटीआइ पास कैंडिडेट्स पोस्टवाइज अपना फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती की आखिरी तारीख 21 जनवरी तक है, आप ऑफिशियल वेबसाइट www.mpwz.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इंडियन नेवी में बीटेक (10+2) कैडेट एंट्री स्कीम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आज यानी 19 जनवरी लास्ट डेट है। इसमें जेईई मेन 2025 की आई कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर बिना किसी रिटन एग्जाम के सीधे एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कैंडिडेट्स इन 44 भर्ती पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी 10वीं पास हैं, वो भी अब होमगार्ड की नौकरी कर सकते हैं। झारखंड में होमगार्ड के 810 पदों पर भर्ती निकली हुई हैं। इसमें से शहरी क्षेत्र के लिए 10 रिक्तियां हैं, जिसके लिए उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए। इस वैकेंसी के लिए एजलिमिट 19-40 साल रखी गई है। अभ्यर्थी इस होमगार्ड वैकेंसी के लिए लास्ट डेट 24 जनवरी, 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन लिंक recruitment.jharkhand.gov.in पर एक्टिव है।
जिन उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ गेट-2025 का स्कोरकार्ड है, वो बिना किसी एग्जाम के सरकारी कंपनी में नौकरी पा सकते हैं। नवरत्न कंपनी नालको में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी की 110 पोस्ट पर योग्य कैंडिडेट्स की भर्ती की जा रही है। योग्य उम्मीदवार 22 जनवरी की शाम 4 बजे तक ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी अधिसूचना और एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान से जरूर पढ़ लें।
Published on:
19 Jan 2026 09:59 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
