
IGNOU Admission 2026(Image-Freepik)
IGNOU Last Date Extended: Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। इग्नू ने जनवरी 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। अब छात्र 15 फरवरी 2026 तक अपना री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 31 जनवरी तय थी। दरअसल, हर सेशन में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र रह जाते हैं जो किसी न किसी वजह से समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते। कोई नौकरी में व्यस्त होता है, तो कोई तकनीकी दिक्कतों में फंस जाता है। ऐसे में तारीख बढ़ने से उन छात्रों को दोबारा मौका मिल गया है, जिनकी पढ़ाई बीच में रुकने का खतरा था।
IGNOU में पढ़ने वाले छात्रों को हर नए सेमेस्टर या शैक्षणिक वर्ष से पहले री-रजिस्ट्रेशन करना होता है। यह प्रक्रिया पूरी न करने पर अगला सेमेस्टर अटक सकता है। इसलिए विश्वविद्यालय बार-बार छात्रों को समय रहते आवेदन करने की सलाह देता है। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स में पढ़ रहे भारतीय और विदेशी, दोनों तरह के छात्रों के लिए है।
री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्रों को IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट onlinerr.ignou.ac.in पर जाकर ही आवेदन करना होगा। किसी ऑफलाइन या दूसरे माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे। वेबसाइट पर लॉगिन करने के लिए वही यूजरनेम और पासवर्ड इस्तेमाल करना होगा, जो पहले से दिया गया है।
जनवरी 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपये रखा गया है। यह फीस ODL और ऑनलाइन दोनों प्रोग्राम्स के लिए समान है। भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा और फीस जमा होने के बाद ही आवेदन पूरा माना जाएगा। आवेदन के दौरान छात्रों को कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होते हैं। इसमें पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अगर लागू हो तो कैटेगरी सर्टिफिकेट शामिल है। सभी डाक्यूमेंट्स साफ और स्कैन किए हुए होने चाहिए।
Published on:
02 Feb 2026 11:09 am

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
