
Lecturer and Coach Recruitment 2025(Image-Freepik)
Lecturer and Coach Recruitment 2025: आरपीएससी के माध्यम से होने वाली माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक एवं कोच भर्ती-2025 के तहत राजनीति विज्ञान विषय के पदों में बढ़ोतरी की गई है। इसकी अधिसूचना आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दी है। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि बीते वर्ष 17 जुलाई को माध्यमिक शिक्षा विभाग में 3225 पदों पर प्राध्यापक एवं कोच भर्ती-2025 का नोटिफिकेशन जारी किया गया था।
इसमें राजनीति विज्ञान विषय में 350 पद थे। संबंधित विभाग ने इस विषय में 219 पदों की बढ़ोतरी की है। अब राजनीति विज्ञान में 569 पदों पर भर्ती होगी। अभ्यर्थी संशोधित नोटिफिकेशन वेबसाइट पर देख सकते हैं। हिंदी में 710, राजनीति विज्ञान में 569, अंग्रेजी में 307 और कॉमर्स में 430 सर्वाधिक पद है। इसी तरह उर्दू में 140, इतिहास 177 और डॉइंग में 180 पदों पर भर्ती में 170, भूगोल में 270, केमिस्ट्री में होगी। अन्य विषयों में पद कम है।
छत्तीसगढ़ राज्य की बिजली उत्पादन कंपनी छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह मौका खास तौर पर उन फ्रेशर युवाओं के लिए है, जिन्हें अनुभव की कमी के कारण नौकरी नहीं मिल पा रही। अप्रेंटिसशिप के जरिए न सिर्फ काम सीखने का अवसर मिलेगा, बल्कि हर महीने तय स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट cspgcl.co.in के जरिए किया जा सकता है।
Published on:
23 Jan 2026 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
