
RSSB Forester Recruitment 2026(Image-Freepik)
RSSB Forester Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वनपाल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और 6 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट राजस्थान एसएसओ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के जरिए कुल 259 पद भरे जाएंगे। इनमें 213 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 46 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं। आरक्षण का लाभ राज्य सरकार के नियमों के अनुसार दिया जाएगा। महिलाओं, विधवा और तलाकशुदा अभ्यर्थियों, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिकों और खेल प्रतिभाओं के लिए भी अलग प्रावधान किए गए हैं।
वनपाल पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी जरूरी रखी गई है। जो छात्र इस समय 12वीं की अंतिम परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन प्रक्रिया से पहले योग्यता पूरी करना अनिवार्य होगा। आयु सीमा की बात करें तो आयु 18 से 40 वर्ष तय की गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। इसमें अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अलग से आयु में छूट मिलेगी।
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तहत लेवल-8 पे मैट्रिक्स में वेतन मिलेगा, जो 56,100 रुपये से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक हो सकता है। नियुक्ति के बाद दो साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा। इस दौरान निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। प्रोबेशन पूरा होने के बाद नियमित वेतन और भत्तों का लाभ शुरू हो जाएगा।
वनपाल भर्ती 2026 में चयन की प्रक्रिया चरणबद्ध होगी। सबसे पहले सीईटी सीनियर सेकेंडरी स्तर 2024 के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जो ऑफलाइन ओएमआर शीट पर होगी। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और समय दो घंटे का रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती होगी। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Published on:
09 Feb 2026 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
