
IGNOU(Image-Freepik)
IGNOU Admission: उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी सूचना है। Indira Gandhi National Open University (इग्नू) ने बीएड और बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 मार्च 2026 को शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले निर्धारित समय सीमा में फॉर्म न भर पाने वाले छात्रों के लिए यह एक और मौका है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रूरल एंड प्लांटेशन मैनेजमेंट कोर्स पर भी यही बढ़ी हुई समय-सीमा लागू होगी।
इन तीनों कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है। इग्नू ने जनवरी 2026 सत्र के तहत यूजी और पीजी कोर्सों में भी दाखिले शुरू कर दिए हैं। प्रवेश ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध हैं, जिससे कामकाजी और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र भी अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
यूजी स्तर पर बीए, बीबीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी और बीएसडब्ल्यू जैसे प्रचलित कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें कई विषयों में ऑनर्स विकल्प भी शामिल हैं। वहीं पीजी स्तर पर एमबीए, विभिन्न विषयों में एमए, एमसीए और एमकॉम जैसे कोर्स चलाये जा रहे हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए हैं। भाषा, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण अध्ययन और मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में शार्ट-टर्म कोर्स भी उपलब्ध हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार कोर्स चुन सकें।
Updated on:
28 Feb 2026 09:58 am
Published on:
27 Feb 2026 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
