Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali GK: दिवाली के बारे कितना जानते हैंआप? इन 10 सवालों के जवाब देकर चेक करें अपनी नॉलेज

दिवाली केवल रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आध्यात्मिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। क्या आप दिवाली से संबंधित इन सवालों के जवाब जानते हैं?

2 min read

भारत

image

Anurag Animesh

Oct 18, 2025

Diwali GK Questions

Diwali GK Questions(AI Image-Grok)

Diwali GK Questions In Hindi: भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। क्योंकि यहां हर महीने कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। भारत का सबसे बड़े त्योहारों में से एक त्यौहार है दिवाली'। दीपावली या दिवाली, खुशियों, रौशनी और अच्छे पर बुराई की जीत का प्रतीक है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस त्योहार से जुड़ी कई रोचक जानकारियां और ऐतिहासिक तथ्य? आइए, दिवाली से जुड़ी 10 जनरल नॉलेज (GK) प्रश्नों से यह चेक करते हैं कि आप इस पावन पर्व के बारे में कितना जानते हैं।

Diwali GK Questions In Hindi: बताये सवाल के जवाब

दिवाली को ‘दीपावली’ क्यों कहा जाता है?

‘दीपावली’ शब्द संस्कृत के दीप(दीपक) और आवली(पंक्ति) से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है दीपों की पंक्ति। इसलिए इस दिन घर-आंगन को दीपों से सजाया जाता है।

दिवाली कितने दिनों तक मनाई जाती है?

दिवाली का पर्व पांच दिनों तक मनाया जाता है। धनतेरस, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज। धनतेरस से शुरू होकर दिवाली होते हुए भाई दूज के दिन तक पूरा त्यौहार का दिन होता है।

दिवाली का संबंध भगवान राम से क्यों जोड़ा जाता है?

दिवाली को लेकर ऐसी धारणा है कि भगवान राम के आगमन पर यह त्यौहार मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे थे, तब लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। तभी से दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?

दिवाली से एक दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दिन धन के देवता कुबेर और धन्वंतरि देव को समर्पित है। धनतेरस के अवसर पर लोग खरीदारी करते हैं।

दिवाली में किस भगवान की पूजा की जाती है?
लक्ष्मी पूजा मुख्य दिवाली के दिन मनाई जाती है। माना जाता है कि इस रात मां लक्ष्मी घर-घर में आती हैं और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। दिवाली के मौके पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है।

दिवाली शब्द किस भाषा से लिया गया है?
क्या आप जानते हैं कि दिवाली शब्द किस भाषा से लिया गया है। दिवाली शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है। दिवाली हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने में मनाई जाती है।

भारत के अलावा कौन-कौन से देश दिवाली मनाते हैं?

दिवाली सिर्फ भारत में नहीं बल्कि नेपाल, श्रीलंका, म्यांमार, मॉरीशस, ट्रिनिडाड एंड टोबैगो, मलेशिया और फिजी जैसे देशों में भी मनाई जाती है। जहां-जहां भारतीय रहते हैं, वहां-वहां दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है।

जैन धर्म में दिवाली का क्या महत्व है?
जैन धर्म के अनुसार, इसी दिन भगवान महावीर ने निर्वाण (मोक्ष) प्राप्त किया था, इसलिए जैन समुदाय में यह दिन आध्यात्मिक रूप से अत्यंत पवित्र माना जाता है।

दिवाली का क्या प्रतीक है?
दिवाली के प्रतीक की बात करें तो यह अच्छाई की बुराई पर, अंधकार पर प्रकाश की और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है।

दिवाली के बाद कौन-सा पर्व आता है?
दिवाली के तुरंत बाद गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज मनाया जाता है, जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।

Diwali GK: दिवाली आध्यात्मिकता और संस्कृति का भी त्यौहार है


दिवाली केवल रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं, बल्कि यह आध्यात्मिकता, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। अगर आपने इन सवालों के ज्यादातर जवाब सही दिए हैं, तो आप वाकई दिवाली के सच्चे ज्ञानी हैं।