Deepika Padukone, Ranveer Singh(Image-Insta/deepikapadukone)
Deepika Padukone v/s Ranveer Singh: बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी केमिस्ट्री के लिए भी जानी जाती है। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। कई फिल्म में दोनों साथ काम कर चुके हैं। दोनों साथ में रामलीला, बाजीराव-मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका और रणवीर की एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है?
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। दीपिका पादुकोण के एजुकेशन क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई-लिखाई बेंगलुरु से की है। उन्होंने बेंगलुरु से ही 12वीं तक की पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने कॉलेज में एडमिशन ले लिया। ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के बाद उनके पास एक्टिंग और मॉडलिंग के कई ऑफर आने लगे। जिसके कारण वो कॉलेज पूरा नहीं पाई और वो एक्टिंग फील्ड में पूरा समय देने लगी।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ-साथ पढ़ाई में भी अच्छे हैं। रणवीर सिंह के एक्टिंग को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। उनके पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रणवीर ने मुंबई के 'एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स' से पढ़ाई की है। मुंबई से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने विदेश का रुख किया। उन्होंने अमेरिका की 'इंडियाना यूनिवर्सिटी' से 'बैचलर ऑफ आर्ट्स' की डिग्री भी हासिल की। पढ़ाई के बाद रणवीर सिंह एक्टिंग फील्ड में पूरी तरीके से रम गए।
अगर बात की जाए एजुकेशन की, तो रणवीर सिंह दीपिका से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने एजुकेशनल डिग्री के साथ-साथ विदेश से थिएटर में भी डिग्री हासिल की है जबकि दीपिका ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी नहीं की। हालांकि, दोनों ने अपने करियर में मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया है।
Published on:
22 Oct 2025 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग