14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dungarpur: तस्करी का ‘शॉर्टकट’ पड़ा महंगा, बाड़मेर का तस्कर 22 कार्टून शराब के साथ गिरफ्तार

डूंगरपुर की धंबोला थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।करीब 1 लाख रुपये कीमत की 22 कार्टून शराब बरामद हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

पत्रिका फाइल फोटो

Dungarpur News: पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम रंग लाती दिख रही है। धंबोला थाना पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंदरूनी रास्तों के जरिए गुजरात शराब ले जाने की कोशिश कर रहे एक तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

कार से करीब एक लाख रुपए की अवैध शराब जब्त की गई है। थानाधिकारी देवेंद्र देवल ने बताया कि चौरासी पुलिस ने सूचना दी शराब से भरी एक कार धंबोला की तरफ आ रही है। इस पर तस्कर के भागने की सूचना मिलते ही धंबोला पुलिस टीम ने माण्डली गांव के पास मोर्चा संभाला।

पुलिस ने माण्डली गांव के समीप नाकाबंदी के दौरान कार को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 22 कार्टून अवैध शराब भरी मिली। पुलिस ने कार सवार सनावड़ा बाडमेर निवासी धर्माराम पुत्र महेन्द्र जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस जब्त शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी रही है। कार्रवाई में एएसआई सोहनलाल, निवास गुर्जर, हेड कांस्टेबल करण भट्ट व कांस्टेबल रोशन शामिल थे।

मुखबिर ने दी सूचना

चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि वैजा चौकी प्रभारी हजारी लाल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शराब से भरी एक कार धंबोला की ओर जा रही है। इस पर पुलिस ने झौथरी चौराहा और करावाड़ा चौकी के पास नाकाबंदी की, लेकिन पुलिस को देख तस्कर ने मुख्य मार्ग छोड़ दिया और बचने के लिए अंदरूनी गांव के कच्चे रास्तों में कार डाल दी। तस्कर कार लेकर धंबोला थाना क्षेत्र माण्ड़ली गांव के समीप निकाला तो , यहां पर पुलिस पहले से खड़ी थी। पुलिस ने कार को रोका और शराब जब्त की।