
ग्राफिक्स फोटो पत्रिका
Dungarpur News: जिला पुलिस ने सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी मनीष कुमार खोईवाल ने बताया कि कोकापुर गांव में भाभी और पड़ोसी के बीच प्रेम प्रसंग से देवर दिनेश पुत्र अमर पाटीदार नाराज था।
इसी रंजिश के चलते दिनेश ने पड़ोसी की हत्या कर दी। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश से पूछताछ के दौरान उसने कबूला कि उसका गांव में पानी का फील्टर प्लांट है।
छह फरवरी को प्लांट के बाहर तिलेश पाटीदार के साथ विवाद हो गया। विवाद के चलते तिलेश का रस्सी डालकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद मौके पर उसका चेचेरा भाई भावेश पहुंचा। फिर दोनों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कार में डाला और शव लेकर काली घाटी की तरफ निकल गए।
लेकिन रास्ते में पादड़ा मोड़ के समीप भावेश कार से उतर गया। इसके बाद आरोपी दिनेश शव लेकर काली घाटी के जंगल पहुंचा और वहां पर शव को फेंक कर वापस अपने घर आ गया। पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव को छुपाने में दिनेश के चचेरे भाई भावेश ने भी सहयोग किया था। पुलिस ने भावेश को भी गिरफ्तार कर लिया।
आठ फरवरी को आरोपी दिनेश सागवाड़ा पुलिस थाने पर पहुंचा था। यहां पर उसने गांव के तिलेश पाटीदार की हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर काली घाटी जंगल में फेंकने की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को बरामद कर सागवाड़ा मुर्दाघर लाई थी एवं आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया था। न्यायालय के आदेश पर अब दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
Updated on:
13 Feb 2026 07:16 pm
Published on:
13 Feb 2026 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
