Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: AICC पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेसी विधायक ने पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने भी पीटा

जिलाध्यक्ष ने भी जहां विवाद की बात को स्वीकार किया है, वहीं मामले में विधायक का पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

2 min read
Dungarpur MLA Ganesh Ghogra

डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा। फाइल फोटो- पत्रिका

डूंगरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए हो रही वन टू-वन चर्चा के दौरान डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा एवं उनके समर्थकों की ओर से कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ देने का मामला सामने आया है।

हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से अब तक संगठन एवं कानूनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि कांग्रेस संगठन में थप्पड़ प्रकरण की चर्चा जोरों पर है। जिलाध्यक्ष ने भी जहां विवाद की बात को स्वीकार किया है, वहीं मामले में विधायक का पक्ष जानने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया।

पहले हुई बहस, फिर बढ़ा मामला

कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के पहले दिन एआईसीसी पर्यवेक्षक लालजी देसाई, पीसीसी पर्यवेक्षक हेमसिंह शेखावत, डॉ. संजीव राजपुरोहित, हिमपालसिंह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान वह बिछीवाड़ा एवं डूंगरपुर के कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर रहे थे। इसी दौरान जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर अपना मत पर्यवेक्षकों के सामने रखने डूंगरपुर ब्लॉक के एक पदाधिकारी पहुंचे।

इस दौरान वहां पार्टी के जिलाध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी को समर्थन नहीं करने का आरोप लगाते हुए विधायक घोघरा ने ब्लॉक स्तरीय एक पदाधिकारी को गेट पर ही रोक लिया। उन दोनों के बीच बहस काफी अधिक हो गई।

आरोप है कि इस दौरान विधायक ने पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर बिना मत दिए ही ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी कार्यालय की सीढ़ियां उतर कर जा रहे थे। इस दौरान फिर कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई कर थप्पड़ जड़ दिए। इस पर वह अपनी बाइक लेकर चले गए।

यह वीडियो भी देखें

विवाद हुआ था…

विधायक एवं ब्लॉक के पदाधिकारी के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान विधायक ने पदाधिकारी को थप्पड़ मार दिए थे। बाद में अन्य कार्यकर्ताओं ने भी थप्पड़ मारे। इस पर हमने मामला शांत करवाते हुए ब्लॉक के नेता को कहा अभी आप चले जाए। बाद में मामला शांत होने पर आपको बुलाएंगे।

  • वल्लभराम पाटीदार, जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, डूंगरपुर

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग