Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में वोटिंग से पहले MP बीजेपी को बड़ा झटका, कई बड़े नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

MP News: एमपी बीजेपी संगठन में बगावत फूट पड़ी है। वरिष्ठ पदाधिकारियों के सामूहिक इस्तीफे ने अंदरूनी कलह उजागर कर दी। बिहार में मतदान से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

2 min read
Google source verification
dindori BJP Mass resignations shahpura janpad panchayat mp news

dindori BJP Mass resignations shahpura janpad panchayat (फोटो- सोशल मीडिया)

BJP Mass resignations: बिहार चुनाव में जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। डिंडौरी के शाहपुरा क्षेत्र से उपजा भाजपा संगठन के भीतर असंतोष अब खुले विरोध में बदल गया है।

जनपद पंचायत शहपुरा के कई वरिष्ठ और सक्रिय पदाधिकारियों ने एक साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी संगठनात्मक दायित्वों से इस्तीफा देकर पार्टी में हड़कंप मचा दिया है। त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) को संबोधित करते हुए भेजे गए हैं, जिनमें संगठन के भीतर उपेक्षा, मनमानी और गुटबाजी को मुख्य कारण बताया गया है।

इन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने छोड़ी पार्टी

इस्तीफा देने वालों में जितेन्द्र चंदेल जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा डिंडौरी एवं उपाध्यक्ष जनपद पंचायत शहपुरा, देवीदीन झारिया जनपद सदस्य, सरोज परस्ते पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य, देवकरण परस्ते पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य तथा मोतीबाई तैकाम जनपद सदस्य शामिल हैं। इन सभी ने अपने त्यागपत्र में विधायक और जनपद अध्यक्ष के रवैये और निजी स्वार्थपूर्ण राजनीति को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। (mp news)

विधायक और अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

त्यागपत्र में कहा गया है कि विधायक और जनपद अध्यक्ष की सांठगांठ और पक्षपातपूर्ण निर्णयों के कारण संगठन की साख पर असर पड़ा है। सदस्यों ने बताया कि जनपद अध्यक्ष की कार्यशैली से अधिकांश भाजपा समर्थित जनपद सदस्य असंतुष्ट हैं, जिसके चलते उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया था। त्यागपत्र में यह भी उल्लेख है कि जनपद अध्यक्ष पूर्व में भाजपा से नहीं जुड़ी थीं, लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में शामिल हुई और अब अपनी मनमानीपूर्ण कार्यशैली से संगठन को नुकसान पहुंचा रही हैं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष ने भी दिया इस्तीफा

कुछ दिन पहले ही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य टेकेश्वर साहू ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भी अपने पत्र में जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली को लेकर गंभीर आपत्ति जताई थी। टेकेश्वर साहू के इस्तीफे के बाद ही अन्य जनपद सदस्यों के सामूहिक त्यागपत्र सामने आने से संगठन के भीतर चल रहा असंतोष सामने आ गया है।

इन इस्तीफों के बाद शहपुरा क्षेत्र की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा संगठन के भीतर यह आंतरिक कलह आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। वहीं स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने अब तक इस पूरे घटनकम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। (mp news)