6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की मौत, कलक्ट्रेट पर शव रख किया प्रदर्शन

– परिजनों का आरोप- लाठी-डंडों से की मारपीट, आरोपित हो गिरफ्तार- घायल महिला ने इलाज के दौरान ग्वालियर में तोड़ा दम – शव लेकर जाते समय कलक्ट्रेट के सामने रोकी एम्बुलेंस, सडक़ जाम का प्रयास धौलपुर. जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए झगड़े में घायल महिला नत्थो की इलाज के दौरान […]

3 min read
Google source verification
महिला की मौत, कलक्ट्रेट पर शव रख किया प्रदर्शन Woman dies, protest held at Collectorate with body

- परिजनों का आरोप- लाठी-डंडों से की मारपीट, आरोपित हो गिरफ्तार- घायल महिला ने इलाज के दौरान ग्वालियर में तोड़ा दम

- शव लेकर जाते समय कलक्ट्रेट के सामने रोकी एम्बुलेंस, सडक़ जाम का प्रयास

धौलपुर. जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए झगड़े में घायल महिला नत्थो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के शव को एम्बुलेंस बाड़ी ले जाते समय शुक्रवार शाम परिजनों ने अचानक वाहन को सडक़ पर रोक दिया और हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया। गुस्साएं परिजन पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से मिले और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। समझाइश के बाद परिजन शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी ले जाने पर राजी हुए। अधिकारी ने मृतका का पीएम करा अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटनाक्रम में परस्पर में एफआइआर दर्ज है। इससे पहले अचानक हुए घटनाक्रम से कलक्ट्रेट के सामने से निकल रहे एनएच 11बी पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों से समझाइश कर एम्बुलेंस को साइड से करवा कर यातायात सुचारु करवाया।

जानकारी के अनुसार बाड़ी थाना क्षेत्र के करमपुरा गांव में 4 मार्च को दो पक्षों में विवाद ने झगड़े का रूप से ले लिया था। इस दौरान नत्थो पत्नी जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजन इलाज के लिए ग्वालियर ले गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर धौलपुर पहुंचे और एसपी से मुलाकात कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी भेजने की व्यवस्था की और एंबुलेंस से शव को बाड़ी ले जाया जा रहा था। इसी दौरान गुस्साएं परिजनों ने एंबुलेंस को रोक लिया और जिला कलक्ट्रेट के सामने हाइवे पर एम्बुलेंस रोक कर प्रदर्शन किया। शव को बाहर निकालकर रख विरोध जताया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिससे कुछ देर सडक़ पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर कलक्ट्रेट से निहालगंज थाना प्रभारी व एसआई अशोक कुमार मय जाप्ते पहुंचे और समझाइश कर जाम खुलवाया। हंगामा होने पर कलक्ट्रेट परिसर में बाड़ी समेत जिले के तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की। जिस पर परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फुटेज में मारपीट करने का दावा...

उधर, झगड़े की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें कुछ लोग लाठी.डंडे लेकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिजन इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।हालांकि, पुलिस का कहना है कि मारपीट किस वजह से हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालूम हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शोर सुन डीएम भी पहुंचे बाहर...

परिजनों के हंगामा करने का शोर सुनकर डीएम श्रीनिधि बी टी भी अचानक चैम्बर से बाहर निकले। उनके साथ एसडीएम कर्मवीर सिंह भी थे। डीएम जानकारी लेकर एसपी विकास सांगवान को फोन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट में करीब एक घंटे तक हंगामा बना रहा।

क्रॉस में दर्ज एफआइआर, पहले नहीं उल्लेख...

पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पूर्व में परस्पर एफआइआर दर्ज हैं। उसमें उक्त महिला का उल्लेख नहीं था। परिजनों ने एसपी को महिला की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत होना बताया। जिस पर एसपी ने पीएम कराने के निर्देश दिए। खास बात ये है कि एफआइआर दर्ज हुई तो तब किसी ने उसे नहीं पढ़ा। हंगामा करने वाले केवल एफआइआर की बात कह रहे थे लेकिन एसपी ने एफआइआर पढऩे के बारे में सवाल किया तो कोई जवाब नहीं मिला। चैम्बर में आए लोगों ने कहा कि वह पढऩा नहीं जानते।

- महिला के शव को परिजन कलक्टे्रट आए थे, जिस पर समझाइश कर पीएम कराने के निर्देश दिए हैं। घटना को लेकर पूर्व में परस्पर एफआइआर दर्ज हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद अगामी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला की इलाज के दौरान मौत हुई है।

- विकास सांगवान, एसपी धौलपुर