
dholpur, राजाखेड़ा. विगत पखवाड़े शहरी क्षेत्र में हुई भिड़ंत के बाद जेवीवीएनएल ने आपने बकाए की वसूली के लिए एक बार फिर मोर्चा संभाल लिया है। सहायक अभियंता आनंद तिवारी और उनके दल ने बकाया राशि वाले कनेक्शनों पर कार्रवाई करते हुए गांव कुंडार का पुरा से 2, देवीसिंह का पुरा से 1, छत्रजीत का पुरा से 2, कुण्डार का पुरा से 1, तीर का पुरा से 4, राड़ोली से 2, रतना का पुरा से 1, भामपाल का पुरा से 1, नयापुरा से 1 ट्रांसफार्मर सहित १६ ट्रांसफार्मर करीब 48 लाख की बकाया राशि पर उतार स्टोर कार्यालय में जमा किए गए साथ ही करीब 80 कनेक्शन डीसी किए गए ।
बकाया वसूली टीम में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता रणवीर सिंह मूंड के साथ वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, अयूब खां, खुर्शीद खां, अकील खान, लक्ष्मण सिंह, भूदेव प्रसाद, शिवनरेश शाहपुरिया, यूनिश खां, आसिफ खान इत्यादि कर्मचारियों के साथ आरएसी जाप्ता, पुलिस जाप्ता और विद्युत विभाग के थाने का जाप्ता उपस्थित रहे।
Published on:
06 Mar 2026 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
