4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर, Jun 04, 2026

Dholpur: मानसून केरल में दस्तक को तैयार, यहां तैयारी भी नहीं

धौलपुर. देश में केरल के रास्ते मानसून अगले चौबीस घंटे में प्रवेश करने जा रहा है और फिर यह दक्षिण को भिगोते हुए मानूसनी बारिश महाराष्ट्र के बाद देशभर को कवर करेगी। लेकिन इसके बाद भी जिला मुख्यालय पर कई सरकारी दफ्तरों के कमरों की हालत खराब है।

Dholpur news

Dholpur news

धौलपुर. देश में केरल के रास्ते मानसून अगले चौबीस घंटे में प्रवेश करने जा रहा है और फिर यह दक्षिण को भिगोते हुए मानूसनी बारिश महाराष्ट्र के बाद देशभर को कवर करेगी। लेकिन इसके बाद भी जिला मुख्यालय पर कई सरकारी दफ्तरों के कमरों की हालत खराब है। छतों से पानी टपकने से रेकॉर्ड के खराब होने की आशंका बनी हुई है। बीते दो सीजन में जिले में भारी बरसात होने के बाद भी अभी तक महकमों के जिम्मेदारों ने कोई सबक नहीं लिया है। हाल ये है कि अभी तक मरम्मत कार्य तक नहीं हो पाया है। कमरों में पुरानी सीलन और दरारें इसकी गवाही दे रहे हैं

राजस्व रेकॉर्ड पर डाल रखा दरी...

कोर्ट परिसर में पुराने एसपी कार्यालय स्थित राजस्व रेकॉर्ड एक सीसी छत के नीचे रखा है। लेकिन यह रेकॉर्ड व्यवस्थित नहीं है। बारिश से समेत अन्य बचाने के लिए सरकारी रेकॉर्ड पर दरी डाल रखी है। इसी तरह पुराने भवन के कमरों में सीलन है और कई जगह मसाला भी गिर चुका है। इसी भवन में एक अन्य विभाग के कमरे में भी छत की तरफ पहले की बारिश के दौरान आई सीलन के स्पष्ट निशान दिख रहे हैं। जो कमरे की स्थिति बयां कर रहे हैं। हालांकि इमारत पुरानी है लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। अगर लगातार बारिश हुई तो स्थिति बिगडऩे देर नहीं लगेगी।

जिला कलक्टे्रट में भी कुछ शाखाओं सरिये निकले

इसी तरह जिला कलक्ट्रेट में भी कुछ विभागों के कमरों में सीलन स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है। यहां दो-तीन कमरों में भी प्लास्टर निकल चुका है और जंग खाया हुआ सरिया बाहर दिख रहा है। पूर्व की बारिश में कलक्ट्रेट के कमरों में सीलन और टपका हो चुका है। वहीं, एक प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष के एक हिस्से में तो कुछ सीलिंग का कुछ हिस्सा तो नीचे जा गिरा था।

कोर्ट कैम्पस जलभराव से आई थी समस्या

शहर में बीते दो साल से लगातार झमाझम बारिश के दौरान कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इसमें कोर्ट कैम्पस परिसर भी शामिल है। यहां बारिश के दौरान कैम्पस तालाब की नजर आ रहा था। कोर्ट के कुछ कमरों में भी पानी जा घुसा था। जिस पर नगर परिषद से मशीन मंगवा कर पानी को खाली करवा पड़ा था। इस बार भी हालात खास ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। कोर्ट कैम्पस के आसपास से नाले होकर निकल रहे हैं, जिनकी अभी तक सफाई नहीं हो पाई है। जबकि इन नालों में बारिश के दौरान भारी फ्लो रहता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें