
धौलपुर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं। पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा कराने को लेकर शिक्षा विभाग तैयार है। जिसको लेकर पूरी रूप रेखा बना ली गई है। परीक्षा के दौरान अनैतिक गतिविधियों पर नजर रखने अत्याधुनिक तकनीकी का सहारा लिया जाएगा। जिले के79 परीक्षा केन्द्रों पर जहां वीडियो ग्राफी की जाएगी तो वहीं 9 निजी स्कूल परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
जिले के 77 परीक्षा केन्द्रों पर अत्याधुनिक तकनीक की सहायता से परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चत की जाएगी। 9 निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक कक्षा कक्षों में कैमरों के माध्यम से हर परीक्षार्थी पर नजर रखी जाएगी साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त निगरानी दल भी तैनात किए जाएंगे, जो कंट्रोल रूम से प्राप्त इनपुट के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए इस बार जिले में कुल 88 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 60 परीक्षा केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों में तो 28 परीक्षा केन्द्र शहरी क्षेत्र में बनाए गए हैं। जिनमें कुल39 हजार 943 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान 22 हजार385 परीक्षार्थी10वीं में तो 17 हजार 558 सीनियर सेकंडरी की परीक्षा देंगे। विभाग ने 77 परीक्षा केन्द्रों में 9 निजी स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें धौलपुर ब्लॉक में 2, बाड़ी ब्लॉक में 3, बसेड़ी में 2 राजाखेड़ा में 1और एक सेंटर मरैना में भी बनाया गया है।
सीसीटीवी कैमरे, माइक्रोओब्जर्वर के साए में परीक्षाएं
जिले में 9 निजी स्कूलों सहित कुल 88 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। विभाग की मानें तो जिले में एक भी परीक्षा केन्द्र संवेदनशील या अति संवेदनशील की श्रेणी में नहीं आता है, हालांकि ९ निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में कड़ी निगरानी की जाएगी। इन केन्द्रों पर हर गतिविधि को केप्चर करने लगभग 50 वॉयस रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनमें हर कक्षा कक्ष में एक-एक कैमरा तो एक मुख्य गेट पर तो एक ऑफिस में जहां पेपर रखे जाएंगे और खोले जाएंगे। इसके अलावा इन केन्द्रों पर एक-एक माइक्रोओब्जर्वर भी लगाया जाएगा, जो हर सूक्ष्म से सूक्ष्म अनैतिक गतिविधियों पर नजर रखेगा। इन 9 निजी स्कूल परीक्षा केन्द्रों में विवेकानंद स्कूल धौलपुर, शिव बाल विद्या मंदिर मरैना, आदर्श विद्या मंदिर राजाखेड़ा, नागा बाबा उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी, अग्रसेन विद्या पीठ बाड़ी, आदर्श विद्या मंदिर बसेड़ी, आत्म प्रभा उच्च मा वि बसेड़ी, किड्स पैराडाइस स्कूल बाड़ी शामिल हैं।
तीन उडऩदस्ते रखेंगे 88 परीक्षा केन्द्रों पर नजर
बोर्ड परीक्षाओं में नकल या अन्य अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर सख्त है। जिसको लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कड़े आदेश भी जारी किए हैं। शांत और पारदर्शी परीक्षा कराने को लेकर जिला स्तर पर दो उडऩदस्ते बनाए जाएंगे इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा भी एक उडऩदस्ता तैयार किया जाएगा। यानी तीन उडऩदस्ते जिले के 88 परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इसके अलावा निजी स्कूल सेंटरों पर अन्य विभागों के गजेस्टेट ऑफिसर की नियुक्ति मोइक्रो ऑब्जर्वर के रूप में की जाएगी।
पेपर लाने ले जाने का जिम्मा27 कॉआर्डिनेटरों पर
बोर्ड से पेपर आने के बाद इन्हें संबंधित थानों में रखा जाएगा। जिनको परीक्षा केन्द्रों तक लाने का जिम्मा 27 पेपर कॉआर्डिनेटरों का रहेगा। इसके अलावा यह कॉआर्डिनेटर परीक्षा केन्द्रों पर भी निगरानी रखेंगे। परीक्षा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संग्रह केन्द्र महाराणा स्कूल में रखा जाएगा। जहां कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बार 88 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें से9 निजी स्कूलों का भी केन्द्र बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरों से हर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जाएगी, तो वहीं राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर वीडियो ग्राफी होगी।
-सुक्खो देवी रावत, नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक
Published on:
05 Feb 2026 06:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
