
पीड़िता मालविका शर्मा। फोटो- पत्रिका
धौलपुर। भाजपा नेत्री और राजाखेड़ा विधानसभा से प्रत्याशी रही नीरजा शर्मा व उनकी बहन मारिजा शर्मा के खिलाफ कोतवाली थाना धौलपुर में पुत्री मालविका शर्मा ने मंगलवार देर शाम नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में नीरजा और बहन पर मारपीट करने, फोन तोड़ने और करीब साढ़े तीन साल से प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता मालविका का मेडिकल कराकर बयान दर्ज किए हैं।
घटनाक्रम को लेकर पुलिस अधिकारी भी ज्यादा कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह सुबह करीब 11.30 बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकल रही थी। किचन के पास से निकलते समय मौसी मारिजा शर्मा ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसने उन्हें वीडियो रिकॉर्ड करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने नहीं सुना।
आरोप है कि इस बीच मां नीरजा शर्मा आईं और धक्का देकर फोन गिरा दिया। फिर फोन तोड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की। इस बीच भाई बचाने आया। आरोप है कि पिता अशोक शर्मा के निधन के करीब साढ़े तीन साल से उसकी मां उसे प्रताड़ित कर रही हैं।
आरोप है कि वह पहले भी इस तरह का व्यवहार कर चुकी हैं। रिपोर्ट में बताया कि उसकी मौसी मारिजा यूएसए की नागरिक हैं। कहा कि इस रिपोर्ट के बाद वह यूएसए चली जाएगी, इसलिए पुलिस कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाए। साथ ही रिपोर्ट में सुरक्षा की मांग भी की है। वहीं घटनाक्रम को लेकर नीरजा शर्मा से संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।
कोतवाली थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें मारपीट आदि के आरोप हैं। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
20 Jan 2026 10:03 pm
Published on:
20 Jan 2026 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
