Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर मांगी समृद्धि और तरक्की

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को कलम दवात के आराध्य देव चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई। चित्रांश समाज की ओर से घरों के अलावा सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के साथ कलम-दवात का पूजन किया गया। चित्रांशों ने सालभर के आय-व्यय का लेख-जोखा प्रस्तुत किया। घरों के दरवाजे पर […]

less than 1 minute read
Google source verification

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को कलम दवात के आराध्य देव चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई। चित्रांश समाज की ओर से घरों के अलावा सामूहिक रूप से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के साथ कलम-दवात का पूजन किया गया। चित्रांशों ने सालभर के आय-व्यय का लेख-जोखा प्रस्तुत किया। घरों के दरवाजे पर हल्दी व कुमकुम लगाए गए।चित्रगुप्त सोसायटी बेंगलूरु ट्रस्ट की ओर से महाराष्ट्र मंडल भवन, गांधीनगर में धूमधाम से चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की गई। चित्रगुप्त से समृद्धि और तरक्की की कामना की गई। पूजा अध्यक्ष धनेश सिन्हा के नेतृत्व में पंडित निशांत झा के मंत्रोच्चार के बीच सत्यम कुमार ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की। चित्रांशों ने पूजन के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। बच्चों से लेकर बड़े बजुर्गों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से समां बांध दिया। गीत, संगीत, कविता पाठ, भजनों आदि की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही बटोरी। इससे पहले सभी महिला सदस्यों ने परिसर में सामूहिक रूप से गोधन पूजा कर भाईदूज का त्योहार मनाया। भाइयों को रक्षासूत्र बांध कर दीर्घायु की कामना की ।

मुकेश कर्ण दूसरी बार बने अध्यक्ष

कार्यक्रम में ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी समिति 2025-27 का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश कर्ण को दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, कमलजीत नंदकुलीयार उपाध्यक्ष, रवि रंजन सचिव, ए.के. सिन्हा कोषाध्यक्ष चुने गए। संयुक्त सचिव रंजिता सिन्हा, प्रीति कर्ण, सतीश श्रीवास्तव व आयोजन सचिव लाडली सिन्हा को बनाया गया। वहीं, सदस्य के रूप में मनोज कुमार लाल, आर. पी. एन. श्रीवास्तव, शरद माथुर, रवि शंकर, जटाशंकर लाल, अर्चना कर्ण, निधि सिन्हा, श्वेता श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार को शामिल किया गया। नए ट्रस्टी मेंबर के रूप में अनिकेत श्रीवास्तव को जोड़ा गया। अंत में ट्रस्ट की स्मारिका का विमोचन किया गया।