29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी, May 23, 2026

छत्तीसगढ़ में इतनी गर्मी कि फर्श पर बनी अंडे की भुर्जी, रेत पर सिके पापड़, वायरल Video देख रह जाएंगे दंग

Dhamtari News: लोगों का दावा है कि तपती रेत पर रखे पापड़ बिना आग के ही सिकने लगे। वहीं, सीमेंट के बेहद गर्म फर्श पर अंडा डालने पर वह कुछ ही समय में भुर्जी जैसा बन गया, जिसे देखकर लोग चौंक गए।

Chhattisgarh heatwave viral experiment

रेत पर सिके पापड़, फर्श पर बनी अंडे की भुर्जी (फोटो सोर्स- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Chhattisgarh heatwave viral experiment: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धमतरी जिला इस समय सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में से एक है, जहां तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

रेत पर सिके पापड़, धमतरी में फर्श पर बनी अंडे की भुर्जी

स्थानीय स्तर पर गर्मी की तीव्रता को दर्शाने वाले कुछ चौंकाने वाले दृश्य सामने आए हैं। लोगों का दावा है कि तपती रेत पर रखे पापड़ बिना आग के ही सिकने लगे। वहीं, सीमेंट के बेहद गर्म फर्श पर अंडा डालने पर वह कुछ ही समय में भुर्जी जैसा बन गया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने दोपहर के समय बाहर न निकलने की सलाह दी है।

देखें वीडियो

अगले 24 घंटे इन जिलों में लू का असर

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में एक-दो स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। वहीं सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में भी लू का असर देखने को मिल सकता है।

अगले 48 घंटे भी जारी रहेगा गर्मी का कहर

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भी लगभग इन्हीं जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिलों में भी लू चलने की संभावना जताई गई है।

वहीं इस भीषण गर्मी और जानलेवा लू से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि बाहर निकलना मतलब बीमारी को दावत देना है। 

तापमान के आंकड़े

शुक्रवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में 44.2 डिग्री, बिलासपुर में 44 डिग्री, जगदलपुर में 42.4 डिग्री और अंबिकापुर में 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें