29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी, May 21, 2026

Bike Rider Death: धमतरी सड़क हादसा! पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, सामने आया CCTV फुटेज

Bike Rider Death: धमतरी के मगरलोड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bike Rider Death

धमतरी सड़क हादसा (photo source- Patrika)

Bike Rider Death: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमलीडीह निवासी यशवंत निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अचानक बाइक से गिर गया, जिसके बाद पीछे से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bike Rider Death: मृतक की पहचान यशवंत निषाद के रूप में

जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान यशवंत निषाद, निवासी अमलीडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे किसी काम से मगरलोड थाना क्षेत्र से गुजर रहा था।प्रत्यक्षदर्शियों और जानकारी के मुताबिक, चलती बाइक पर सवार यशवंत अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा हादसा

पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक अचानक बाइक से गिरता है और कुछ ही पलों में पीछे से आ रहा पिकअप वाहन उसे कुचल देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Bike Rider Death: इलाके में शोक का माहौल

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे मगरलोड क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग इसे बेहद दुखद घटना बता रहे हैं और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें