31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धमतरी, May 31, 2026

Chhattisgarh Drunk Incident: नशे में बिगड़ा बैलेंस, छत से 20 फीट नीचे गिरा युवक, मौके पर मौत

Drunk Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी में घर की छत से 20 फीट नीचे गिरकर युवक अनिल पटेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। हादसे के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

Chhattisgarh Drunk Incident

नशे में बिगड़ा बैलेंस (photo source- Patrika)

Chhattisgarh Drunk Incident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के आमापारा स्थित बनिया तालाब के पास रहने वाले एक युवक की घर की छत से गिरने के बाद जान चली गई। मृतक की पहचान अनिल पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Chhattisgarh Drunk Incident: नशे की हालत में छत पर चढ़ा था युवक

जानकारी के मुताबिक, अनिल पटेल शराब पीने का आदी था। रविवार को भी उसने शराब का सेवन किया था। बताया जा रहा है कि देर शाम वह नशे की हालत में अपने घर की छत पर चढ़ गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत पर चलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाता, वह करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। गिरते ही आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर चोट लगने से मौके पर बिगड़ी हालत

ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन और आसपास के लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना धमतरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Chhattisgarh Drunk Incident: इलाके में चर्चा का विषय बना हादसा

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अनिल पटेल अक्सर शराब के नशे में रहता था। हालांकि किसी ने नहीं सोचा था कि एक छोटी सी चूक इतनी बड़ी दुर्घटना में बदल जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में शराब की लत और उससे होने वाले हादसों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि नशे की हालत में ऊंची जगहों पर जाना या असावधानी बरतना कई बार जानलेवा साबित हो सकता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें