4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवास, Jun 04, 2026

ड्रोन से दिखा देवास का विकास, रफ्तार पकड़ रहा 50 करोड़ का रसूलपुर फ्लाईओवर

Dewas Rasulpur Flyover- रफ्तार पकड़ रहा रसूलपुर फ्लाईओवर, ड्रोन से दिखी विकास की नई तस्वीर...। ब्रिज पर स्लैब और अप्रोच रोड का काम भी जारी...।

Dewas Rasulpur Flyover

Dewas Rasulpur Flyover- देवास के इस ब्रिज पर जाम और दुर्घटना से लोगों को राहत मिलने वाली है...। फोटो पत्रिका

Dewas Rasulpur Flyover- इंदौर रोड स्थित रसूलपुर तिराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर अब तेजी से आकार लेने लगा है। ड्रोन कैमरे से ली गई ताजा तस्वीरों में ब्रिज का ढांचा लगभग स्पष्ट दिखाई देने लगा है। बीच हिस्से में गर्डर डालने के बाद अब ऊपरी सतह पर स्लैब डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही दोनों ओर अप्रोच रोड के लिए मिट्टी भराव और लेवलिंग का काम भी शुरू कर दिया गया है। करीब 50 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह फ्लाइओवर देवास की सबसे महत्वपूर्ण यातायात परियोजनाओं में शामिल है। निर्माण एजेंसी की वर्तमान प्रगति को देखते हुए अगले दो से तीन माह में इसका मुख्य निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

ट्रैफिक दबाव वाले क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत

रसूलपुर तिराहा लंबे समय से देवास-इंदौर मार्ग का सबसे व्यस्त और जामग्रस्त बिन्दू रहा है। ड्रोन फोटो में आसपास का पूरा ट्रैफिक कॉरिडोर दिखाई देता है, जिससे इस परियोजना की आवश्यकता और महत्व स्पष्ट होता है। फ्लाइओवर शुरू होने के बाद इस क्षेत्र में यातायात का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।

एक किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बदलेगा

ट्रैफिक सिस्टम परियोजना के तहत लगभग एक किलोमीटर लंबा फ्लाइओवर तैयार किया जा रहा है। इसके शुरू होने के बाद भोपाल और इंदौर की ओर आनेजाने वाले वाहन फ्लाइओवर से गुजरेंगे, जबकि देवास शहर से इंदौर जाने वाला स्थानीय यातायात नीचे के मार्ग का उपयोग करेगा। इससे ट्रैफिक का बेहतर विभाजन संभव होगा।

आसमान से दिखा विकास का नया स्वरूप

ड्रोन से ली गई तस्वीर में फ्लाइओवर का केंद्रीय हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है, जहां गर्डर स्थापित होने के बाद सरियों की बाइंडिंग कर स्लैब डाली जा रही है। निर्माण स्थल पर बड़ी संख्या में मजदूर और मशीनें कार्य में जुटी हुई हैं। इससे स्पष्ट है कि एजेंसी बारिश के पहले अधिकतम कार्य पूरा करने के प्रयास में है।

दोनों ओर तैयार हो रही अप्रोच रोड फ्लाइओवर के दोनों सिरों पर अप्रोच रोड निर्माण के लिए मिट्टी और मुरम का भराव किया जा रहा है। यही हिस्सा भविष्य में ब्रिज को मुख्य सडक़ से जोड़ेगा। ड्रोन दृश्य में भारी मशीनों की मदद से चल रहा भराव कार्य साफ नजर आता है, जो परियोजना की प्रगति का संकेत है।

नवंबर 2024 में हुई थी शुरुआत

फ्लाइओवर का निर्माण कार्य नवंबर 2024 में शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी रही। वर्ष 2025 के बारिश सीजन में भी निर्माण लगभग प्रभावित रहा, लेकिन मानसून के बाद परियोजना ने रफ्तार पकड़ी और अब यह तेजी से अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है।

जल्द मिलेगी राहत

निर्माण कार्य के कारण वर्तमान में देवास से इंदौर जाने वाले वाहन चालकों को करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर भोपाल रोड बायपास से होकर गुजरना पड़ रहा है। फ्लाइओवर चालू होने के बाद यह परेशानी समाप्त हो जाएगी और लोगों का समय व ईंधन दोनों बचेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें