7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइव आकर किया सुसाइड का प्रयास, बोले- लेट्स गो फॉर फाइनल ड्राइव…

UK07 Rider Anurag Dobhal suicide attempt : बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड का प्रयास किया। उन्होंने 150 की रफ्तार से चलती कार को डिवाइडर की तरफ मोड दिया।

2 min read
Google source verification

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने लाइव आकर किया सुसाइड का प्रयास, PC- Patrika

देहरादून के मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस-17 फेम अनुराग डोभाल (UK07 Rider) ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड का प्रयास किया। कार चलाते हुए वह लाइव वीडियो में भावुक नजर आए और बोले- लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव…कुछ ही देर बाद उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और लाइव अचानक बंद हो गया।

अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग डोभाल काफी भावुक दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए कहा, 'मम्मी, अगर अगले जन्म में आऊं तो बस थोड़ा प्यार दे देना… बहुत जरूरत थी प्यार की।' उन्होंने यह भी कहा कि अब उनके पास ऐसा कोई नहीं बचा है जिससे वह अपनी बात कह सकें। इस दौरान वह खुद को थप्पड़ मारते और रोते हुए भी नजर आए।

150 Kmph की रफ्तार में दौड़ाई कार

लाइव वीडियो में देखा गया कि अनुराग कार में एक अंग्रेजी गाना चलाते हैं और अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ाने लगते हैं। कुछ ही पलों में स्पीड लगभग 140–150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाती है।

इसी दौरान वह अचानक स्टीयरिंग घुमाते हुए दिखते हैं, जैसे कार को डिवाइडर की ओर मोड़ रहे हों। इसके तुरंत बाद इंस्टाग्राम लाइव बंद हो जाता है।

दूसरा वीडियो सामने आया, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है और लोग अनुराग डोभाल को कार से बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पीली टी-शर्ट पहने अनुराग सड़क पर लेटे हुए दर्द से कराहते दिखाई देते हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं। हालांकि यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि हादसा किस स्थान पर हुआ और उनकी मौजूदा हालत कैसी है।

चार दिन पहले साझा किया था भावुक वीडियो

इस घटना से कुछ दिन पहले ही अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक लंबा वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की थी, जिसमें परिवार से मतभेद, शादी से जुड़े विवाद, घर छोड़ने की स्थिति, आर्थिक परेशानियां और मानसिक तनाव शामिल थे। वीडियो के दौरान वह कई बार भावुक होकर रोते भी नजर आए थे।