29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहरादून, May 25, 2026

उत्तराखंड के तीन जिलों में निकाय चुनाव की तारीखें तय, 9 जून को डलेंगे वोट, आचार संहिता लागू

Uttarakhand Nikaye Chunav: उत्तराखंड के इन 3 निकायों में चुनावी शंखनाद। तारीखों के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हुई। जानिए आखिर कब पड़ेंगे वोट और किस दिन आएंगे नतीजे?

uttarakhand nikaye chunav dates announced narendranagar gadhinegi pati

उत्तराखंड में निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित। PC: राज्य निर्वाचन आयोग ,उत्तराखंड

उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के तीन निकायों में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर, नगर पंचायत गढ़ीनेगी और नगर पंचायत पाटी में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी इस अधिसूचना के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। मतदान 9 जून 2026 को और मतगणना 11 जून होगी।

इन तीन निकायों में होंगे चुनाव

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल), नगर पंचायत गढ़ीनेगी (उधम सिंह नगर) और नगर पंचायत पाटी (चम्पावत) में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। ये तीनों निकाय आरक्षण परीक्षण से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के कारण लंबे समय से चुनाव की प्रतीक्षा में थे। शहरी विकास विभाग से औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद आयोग ने चुनाव का रास्ता साफ कर दिया।

पूरा चुनावी कार्यक्रम एक नजर में

आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 27 और 29 मई 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 30 मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। 1 जून को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद 9 जून को सुबह 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा और 11 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।

सार्वजनिक अवकाश पर भी खुले रहेंगे कार्यालय

राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव कार्यक्रम के दौरान यदि कोई सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो भी संबंधित निर्वाचन कार्यालय खुले रहेंगे, ताकि नामांकन और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्य बाधित न हों। इसके अलावा सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 26 मई तक आरक्षण और निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। यह जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों और निकायों के सूचना पटलों पर भी प्रदर्शित की जाएगी, जिससे
मतदाताओं और उम्मीदवारों को समय पर जानकारी मिल सके।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान यदि किसी न्यायालय का कोई आदेश प्रभावी होता है, तो उसका पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

राजनीतिक हलचल तेज

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तीनों जिलों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न दलों के संभावित उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। स्थानीय मतदाताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी माहौल और अधिक गर्म हो जाएगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें