
फ्रांस के दूल्हे ने अल्मोड़ा की दुल्हन संग ब्याह रचाया
Unique wedding : फ्रांस से निकली बाजार गाजे-बाजे के साथ गुरुवार को अल्मोड़ा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल कसार देवी पहुंची। फ्रांस से पहुंचे बारातियों का दुल्हन पक्ष ने गर्मजोशी के साथ पारंपरिक स्टाइल में स्वागत किया। अल्मोड़ा के श्रीपूर्णा चीनाखान निवासी ओएनजीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी ध्रुव रंजन जोशी और प्रतिभा जोशी की पुत्री हैं। गुरुवार को श्रीपूर्णा फ्रांस निवासी एनालिटिक्स एंड कन्वर्जन कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर और्हेल्यै गैरंपो के साथ शादी के बंधन में बंधी। बारात में दुल्हे के साथ फ्रांस से उनके दोस्त, परिजन सहित 20 लोग कसार देवी पहुंचे हुए थे। कुमाऊंनी अंदाज में विधि विधान से मंगलगीत और अन्य परंपराओं का निर्वहन किया गया। उसके बाद वर-वधू ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे, यज्ञ सहित विवाह की समस्त रस्में पूरी कीं। कुमाऊं की लोक परंपरा विदेशी मेहमानों को खूब भाई। वह लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से भी बेहद खुश नजर आए।
श्रीपूर्णा ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में बैचलर डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद भारतीय विद्या भवन दिल्ली से टेलीविजन और फिल्म प्रोडक्शन में ग्रेजुएट किया। ग्राफिक डिजाइन में डिप्लोमा कोर्स करने के बाद साल 2020 में फ्रांस की टू जूज यूनिवर्सिटी से मार्केट मैनेजिंग एंड कम्युनिकेशन में एमएससी की डिग्री हासिल की। 2021 में फ्रांस की स्किपर कंपनी में डाटा एनालिस्ट के तौर पर मैनेजर एंड एनालिटिक्स कन्वर्जन डिपार्टमेंट में नौकरी कर रहीं हैं। करीब पांच साल से फ्रांस में रह रहीं श्रीपूर्णा ने गुरुवार को वहीं के निवासी और्हेल्यै गैरंपो के साथ सात फेरे लिए। शादी का पूरा कार्यक्रम सादगी भरा रहा। समारोह में 20 बारातियों के अलावा श्रीपूर्णा के परिजन और रिश्तेदार शादी में शामिल हुए। परिजनों ने श्रीपूर्णा को आशीर्वाद देकर विदा किया।
Published on:
13 Feb 2026 03:36 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
