7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! मै पत्नी का कत्ल करके आया हूं… कोतवाली पहुंचे शख्स की बातों से पुलिस भौंचक्की, हालात देख सहमे लोग

Crime News : कोतवाली पहुंच एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अपनी पत्नी की चाकू से हत्या करके आया है। उसने पुलिस से कहा कि हत्या के अपराध में मुझे गिरफ्तार कर लो। उसकी बातें सुन पुलिस भी हैरान रह गई। मौके का नजारा देख लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

2 min read
Google source verification
Husband murders wife in Pithoragarh and reaches police station

पिथौरागढ़ में घटना स्थल पर जांच करती पुलिस

Crime News : थाने में पहुंचकर एक शख्स पुलिस को बताने लगा कि वह घर पर चाकू से अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। ये मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का है। झूलाघाट के कानड़ी निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र राम लाबड़ उर्फ राजेश का परिवार पिथौरागढ़ के जाखनी क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहा था। राजेंद्र की पत्नी 32 वर्षीय नीलम देवी दो बच्चों के साथ यहां रहकर एक निजी स्कूल में आया का काम करती थी। राजेंद्र पुणे में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। राजेंद्र पांच दिन पहले ही घर आया था। शनिवार तड़के दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में आकर राजेंद्र ने पत्नी का तकिये से गला दबा दिया। विरोध करने पर उसने चाकू से एकाएक प्रहार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद आत्मसमर्पण के लिए कोतवाली पहुंच गया।

खून से सने कपड़े बदले

कातिल राजेंद्र की बातों पर शुरुआत में पुलिस को यकीन ही नहीं हो रहा था। हत्या के बाद राजेंद्र खून से सने कपड़ों को घर पर रखकर साफ कपड़े पहनकर कोतवाली पहुंचा था। उसकी बातों पर यकीन  करने के बाद कोतवाल ललित मोहन जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो नराजा देख पुलिस टीम हैरान रह गई। घर पर नीलम  मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। घटना के समय घर में 13 वर्षीय बेटी सोई थी, जबकि 15 वर्षीय बेटा गांव गया हुआ था।

ढाई किमी पैदल चलकर पहुंचा कोतवाली

पत्नी की हत्या के बाद में राजेंद्र करीब ढाई किमी पैदल चलकर कोतवाली पहुंचा। यहां उसने पत्नी की हत्या करने की बात पुलिस कर्मियों को बताई। बाद में सात बजे के करीब पुलिस कर्मी राजेश को लेकर घटनास्थल पहुंचे। उन्हें यहां शव बरामद हुआ। टीम ने छानबीन की तो उन्हें मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून से लथपथ आरोपी के कपड़े, तकिया आदि भी मिला। कानड़ी निवासी राजेश अपने परिवार को करीब चार साल पहले पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय लेकर आया था। यहां उसने राशन की दुकान भी खोली। बाद में वह काम के लिए मैदानी क्षेत्र चला गया। यहां नीलम अपने दो बच्चों के साथ रहने लगी।