7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दवा के नाम पर सल्फास पिलाकर पत्नी की हत्या, मौत से पहले महिला ने दर्ज कराए चौंकाने वाले बयान

Deathbed Statement : एक व्यक्ति ने दवा के नाम पर बीमार पत्नी को सल्फास पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। मौत से पहले महिला ने अस्पताल में नायब तहसीलदार और पुलिस के समक्ष बयान भी दर्ज कराए हैं। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2 min read
Google source verification
A man killed his ailing wife by poisoning her under the guise of medicine

एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

Deathbed Statement : दवा के नाम पर बीमार पत्नी को सल्फास पिलाकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आने से हरिद्वार के बहादराबाद में सनसनी फैली हुई है। मंगरुबपुर दीदाहेड़ी निवासी अनीश ने तहरीर में बताया कि उसकी बहन हसरूबा की शादी 20 साल पहले मिर्जापुर मुस्तफाबाद निवासी अफजाल से हुई थी। शादी के बाद से ही अफजाल अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था। हसरूबा ने मायके वालों को कई बार इसकी सूचना दी थी। तमाम समझाने पर भी अफजाल पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। तनाव में आने के कारण पिछले एक साल से हसरूबा की सेहत बिगड़ने लगी थी। वह पिछले एक साल से बीमारी से ग्रसित चल रही थी। बावजूद इसके अफजाल उसे आए दिन परेशान करता रहता था। बीते 24 जनवरी को अफजाल ने बीमार पत्नी को दवा के नाम पर सल्फास की दो गोलियां खिला दीं थी। इससे उसकी पत्नी तड़पने लगी थी। इस पर हसरूबा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी थी। उसके बाद चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान हसरूबा की मौत हो गई। मौत से ठीक पहले उसने तहसीलदार के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए थे। उसने मरने से पहले आरोप लगाया था कि उसके पति ने उसे दवा के नाम पर सल्फास पिलाया है।

पानी में घोलकर पिलाया सल्फास

अफजाल ने बीमार पत्नी को ठिकाने लगाने की लंबे समय से प्लानिंग की हुई थी। 24 जनवरी को अफजाल ने पत्नी हसरूबा को कहा कि वह उसके लिए असरदार दवा लेकर आया है। दवा सेवन करने से वह एकदम दुरुस्त हो जाएगी। उसके बाद अफजाल ने सल्फास की दो गोलियां पानी में घोलकर पत्नी को पिला दी थी। पत्नी को इस बात का इल्म भी नहीं था कि जो वह पी रही है वह दवा नहीं बल्कि उसकी मौत है। पति पर विश्वास कर पत्नी ने दवा समझकर सल्फास पी लिया। उसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी थी। अस्पताल में हालत गंभीर होने पर मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसकी बहन से पूछताछ की। हसरूबा ने पुलिस को बताया कि पति ने उसे दवा के बहाने पानी में जहर घोलकर पिलाया है। पुलिस ने हसरूबा के बयान दर्ज कराने के लिए नायब तहसीलदार रूड़की को बुलाया गया।