13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG Crisis :व्यवसायिक सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक, जानें क्यों लिया फैसला

LPG Crisis : ईरान-इजराइल युद्ध के बीच प्रशासन ने व्यवसायिक सिलेंडरों की डिलीवरी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए क्विक रिस्पोंस टीम का भी गठन कर दिया गया है। प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

2 min read
Google source verification
Deliveries of commercial gas cylinders have been halted amid the Iran-Israel war

अल्मोड़ा में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई

LPG Crisis : ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के चलते पूरे देश में डीजल-पेट्रोल और एलपीजी का संकट मंडराने लगा है। गैस एजेंसियों पर दिन भर लोगों की कतारें लग रही हैं। सर्वर डाउन होने के कारण लोग एलपीजी भी बुक नहीं करा पा रहे हैं। कई जगह जमाखोरी और कालाबाजारी के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए अल्मोड़ा में भी प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। आज डीएम अंशुल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई थी। बैठक में जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारु और निर्बाध बनाए रखने, कालाबाजारी व जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने, आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्धारित व्यवस्थाओं और दिशा-निर्देशों का सख्ती ई से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। लिहाजा लोगों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

बुकिंग बगैर नहीं मिलेगी गैस

डीएम ने सभी गैस वितरकों को निर्देशित किया कि बिना बुकिंग के किसी भी व्यक्ति को गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गैस बुकिंग के लिए निर्धारित 25 दिन के अंतराल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा सके। इससे अनावश्यक भीड़ की स्थिति भी उत्पन्न नहीं होगी। गैस वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्विक रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है। इन दलों में संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे। क्यूआरटी समय-समय पर गैस एजेंसियों का निरीक्षण और व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करेगी।

व्यवसायिक सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देश में एलपीजी संकट गहराने की संभावना है। इसी को देखते हुए अल्मोड़ा में डीएम ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी उपलब्ध हो सके। डीएम ने एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन अपने स्टॉक का समुचित रिकॉर्ड मेंटेन करें। आवश्यकतानुसार प्रशासन को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितता का मामला सामने आता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मैनुअल बुकिंग भी होगी

डीएम ने जिलेवासियों से भी अपील की कि वह निर्धारित समयावधि में ही गैस बुकिंग कराएं और अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेंडर लेने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन बुकिंग में समस्या आती है तो वह मैनुअल बुकिंग कराकर संबंधित गोदाम से सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। कहा कि जिला प्रशासन जनपदवासियों को आवश्यक सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने एक आपातकालीन कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की गैस आपूर्ति संबंधी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।