13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेटर कुलदीप यादव कल वंशिका संग लेंगे सात फेरे, शादी  में कई हस्तियां करेंगी शिरकत, जानें क्या रहेगा मैन्यू

Cricketer's Wedding : स्टार क्रिकेटर कुलदीप यादव कल पहाड़ों की रानी मसूरी में वंशिका संग सात फेरे लेंगे। वर-वधू पक्ष यहां पहुंच चुके हैं। इस शादी में क्रिकेट, बॉलीवुड, राजनीति और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां भी शिरकत करेंगी। मेहमानों के लिए विशेष व्यंजनों का प्रबंधन किया गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव समेत कई क्रिकेटर आज यहां पहुंचेंगे।

2 min read
Google source verification
Cricketer Kuldeep Yadav will marry Vanshika in Mussoorie tomorrow

क्रिकेटर कुलदीप यादव और वंशिका

Cricketer's Wedding : टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका कल यानी शनिवार को मसूरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मसूरी के एक रिजॉर्ट में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कुलदीप यादव गुरुवार को ही मसूरी पहुंच गए थे। वहीं दूसरी ओर वंशिका और उनके परिजन भी यहां पहुंच चुके हैं। आज मेहंदी और हल्दी की रस्म पूरी होगी। कल भव्य विवाह समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए रिजॉर्ट में करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं। इस शादी में करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें दिग्गज क्रिकेटर, बड़े उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि मेहमानों को पहाड़ी भोजन भी परोसा जाएगा। बता दें कि वंशिका मूल रूप से कानपुर निवासी हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं। कुलदीप और वंशिका की दोस्ती बचपन की है।

कुलदीप यादव का हुआ स्वागत

क्रिकेटर कुलदीप यादव कल दोपहर में ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए थे। वह एयरपोर्ट से थानों रोड होते हुए देहरादून पहुंचे, जहां सीएयू कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। सीएयू सचिव किरन वर्मा ने कुलदीप यादव को केदारनाथ मंदिर धाम की प्रतिकृति, बद्रीनाथ मंदिर का प्रसाद, श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। अपराहन करीब तीन बजे कुलदीप मसूरी स्थित होटल पहुंचे। बता दें कि वंशिका और अन्य परिजन सुबह ही मसूरी पहुंच चुके थे।

मेहमानों को परोसे जाएंगे पहाड़ी व्यंजन

क्रिकेटर कुलदीप के विवाह समारोह के लिए एक होटल में 80 कमरे बुक किए गए हैं। साथ ही दो और होटलों में भी मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। कुलदीप की शादी उत्तराखंड में हो रही है। इसी को देखते हुए मैन्यू में स्थानीय पहाड़ी मिलेट फूड को विशेष जगह दी है। मंडुवे की रोटी और लाल चावल, गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग और कुमाउंनी रायता, भांग की चटनी, झंगोरे की खीर, ब्रेकफास्ट में इडली-डोसा, छोले-भटूरे और पोहा जैसे व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।

सूर्यकुमार सहित कई हस्तियां आज पहुंचेगी मसूरी

कुलदीप यादव की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आज सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, मोहम्मद कैफ, मोहित शर्मा, नितीश राणा, रविंद्र जडेजा, आरपी सिंह, युजवेंद्र चहल, जितेश शर्मा मसूरी पहुंचेंगे। वहीं, शनिवार को कपिल देव और बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के मसूरी पहुंचने की संभावना है।