
कुलदीप यादव और वंशिका सिंह (Photo Source - X)
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उत्तराखंड के मसूरी स्थित आलीशान होटल आईटीसी सेवॉय में कुलदीप और उनकी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह की शाही शादी की रस्में जोर-शोर से चल रही हैं। इस 'रॉयल वेडिंग' में शामिल होने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत क्रिकेट और बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मसूरी पहुंच चुकी हैं।
शादी में शामिल होने के लिए महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मसूरी पहुंच गए हैं। उनके अलावा कुलदीप के करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल और रिंकू सिंह भी इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे हैं। चहल ने मीडिया से बातचीत में कहा भाई की शादी है,तो फुल डांस तो होगा ही! सितारों की इस लिस्ट में मशहूर गायक कैलाश खेर, अभिनेता कुणाल कपूर और टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी शामिल हैं।
शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 12 मार्च से ही हो गई थी। आज यानी 13 मार्च को सुबह होटल के बीयर गार्डन में हल्दी की रस्म पूरी हुई। इसमें कुलदीप यादव अपने करीबियों के साथ मस्ती करते नजर आए। अब सबकी नजरें शाम 6 बजे होने वाली ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी पर हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज रात क्रिकेट सितारे अपने डांस मूव्स से मसूरी की ठंड में गर्मी पैदा कर देंगे।
कुलदीप अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ 14 मार्च को सात फेरे लेंगे। शनिवार को होने वाले मुख्य समारोह में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर के पहुंचने की भी उम्मीद है। शादी के डिजिटल कार्ड को काफी मॉडर्न और रॉयल लुक दिया गया है। इसमें कपल ने अपनी जोड़ी को #Kulvansh नाम दिया है। 14 मार्च की शाम 5 बजे कुलदीप की बारात निकलेगी और शाही अंदाज में यह विवाह संपन्न होगा।
Updated on:
13 Mar 2026 04:01 pm
Published on:
13 Mar 2026 03:39 pm
