Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किशोरी को भगा ले गया भाजयुमो नेता, होटल में किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

BJYM Leader Arrested:भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता पर किशोरी को भगाने और उससे रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है।

2 min read
A 16-year-old girl was raped by a BJP Yuva Morcha leader in Nainital.

नैनीताल में भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री पर किशोरी से रेप का आरोप लगा है

BJYM Leader Arrested:भाजयुमो नेता 16 साल की एक किशोरी को भगा ले गया। ये मामला उत्तराखंड के नैनीताल का है। यहां पर भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री देव सिंह बगड़वाल पर 16 साल की किशोरी को भगाकर उसका रेप करने का आरोप लगा है। यह मामला आठ अक्तूबर का है। एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता है। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि किशोरी को देव सिंह बगड़वाल भगा ले गया है। बगड़वाल नैनीताल में भाजयुमो का जिला महामंत्री रह चुका है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी को हरिद्वार से दबोच लिया । साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया। मामले में जांच कर रही एसआई आशा बिष्ट के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मल्लीताल निवासी देव सिंह बगड़वाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

महिला को धमकाने का मुकदमा

नैनीताल जिले के काठगोदाम निवासी एक महिला ने एक युवक पर उसके पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। वार्ड-37 दमुवाढूंगा निवासी महिला का आरोप है कि मनोज गोस्वामी नाम का युवक कुछ समय पहले उनके संपर्क में आया था। अब बेवजह पारिवारिक मामलों में दखलअंदाजी करता है और उनके बच्चों के बीच फूट डाल रहा है। आरोप लगाया कि युवक उसे अश्लील मैसेज भेजता है और बदनाम कर रहा है। महिला का कहना है कि वह अपने चार पुत्रों के साथ रहती है। युवक की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इधर, आरोपी मनोज गोस्वामी का कहना है कि उस पर लगाए सभी आरोप निराधार हैं। पारिवारिक समस्या बता महिला ने मदद मांगी थी।

ये भी पढ़ें- दीवाली से पहले कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष माहरा की कुर्सी को भी खतरा!