29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देहरादून, May 26, 2026

नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर: वाहनों के साथ जिले में प्रवेश की अनुमति नहीं, बाइक पर भी रोक

No entry for motorcycles: नैनीताल सप्ताहांत (weekend) और बकरीद की छुट्टी पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में एसपी ने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया है।

पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते नैनीताल पुलिस अधीक्षक, फोटो सोर्स- X नैनीताल पुलिस

फोटो सोर्स- X नैनीताल पुलिस

Entry of private and taxi bikes banned in Nainital: नैनीताल में बकरीद और वीकेंड के कारण बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी की है। भीड़भाड़ में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले के अंदर बड़े वाहनों के साथ मोटरसाइकिल के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। जिसमें निजी मोटरसाइकिल भी शामिल है। एसपी ने यातायात और सुरक्षा को लेकर बैठक की। पर्यटकों की सुरक्षा और यातायात के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एक टीम की तरह काम करें। फिर कोई परेशानी नहीं आएगी।

बकरीद और वीकेंड पर पर्यटकों की उमड़ती है भीड़

उत्तराखंड के नैनीताल और कैंची धाम में बकरीद और सप्ताह के अंत में होने वाली छुट्टियां में बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित पर्यटन के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की है।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

बकरीद के मौके पर दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है। भीड़भाड़ में जाम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन ने कदम उठाया है। ऐसे में आने वाले प्रेरकों को काठगोदाम या कालाढूंगी से सटल का प्रयोग करना पड़ेगा। एसपी जगदीश चंद्र ने बैठक में उपस्थित पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए यह जानकारी दी।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि मुरादाबाद, रामपुर, उधम सिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल में सप्ताहांत (weekend) मनाने के लिए आते हैं। जिससे इलाके में भीड़ बढ़ जाती है। चार पहिया वाहनों को पहले से ही एंट्री पॉइंट में रोक लगाई गई है। अब दो पहिया वाहनों को भी एंट्री पॉइंट पर ही रोक दिया जाएगा। जिससे कि भीड़भाड़ वाले इलाके में दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

टैक्सी बाइक के साथ निजी बाइक पर भी प्रतिबंध लागू

एसपी ने बताया कि यह प्रतिबंध निजी मोटरसाइकिल के साथ टैक्सी के रूप में चलने वाली मोटरसाइकिल पर भी लागू होगा। सभी वाहनों को कालाढूंगी और काठगोदाम में रोका जाएगा। यहां पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। यहां से पर्यटकों को सटल या सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। जिससे वह नैनीताल और कैंची धाम पहुंच सकेंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें