
राजस्थान रोडवेज की नई बसें। पत्रिका फाइल फोटो
दौसा। निजी बस ऑपरेटरों की बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच राजस्थान रोडवेज अपने बेड़े को मजबूत करने जा रही है। इसके तहत रोडवेज में 445 नई बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों को अनुबंध आधार पर लिया जाएगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे दौसा जिले को आठ नई बस मिलेगी।
नई बसें आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी और लंबी दूरी के साथ-साथ प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलने के साथ यात्रा भी अधिक आरामदायक हो सकेगी। लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रही रोडवेज को इससे बड़ा संबल मिलने की उम्मीद है।
नई बसों के शामिल होने से न केवल बस सेवाओं की आवृत्ति बढ़ेगी, बल्कि समयबद्ध संचालन भी संभव हो सकेगा। इससे उन मार्गों पर भी सेवाएं शुरू की जा सकेंगी, जहां अभी निजी बसों का दबदबा है। नई बसें मिलने से बंद रूटों पर फिर से बसों का संचालन किया जाएगा।
बीकानेर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ को 20, आबू रोड, श्रीगंगानगर, शाहपुरा, वैशालीनगर, फलौदी, लोहागढ़ सात-सात, अजयमेरु, धौलपुर, फालना, हिंड़ौन, श्रीमाधोपुर, सीकर, झालावाड़ को 10-10, सवाई माधोपुर 13, अजमेर 12, अलवर छह, अनूपगढ़, राजसमंद आठ-आठ, बांसवाड़ा 12, बारां 12, बाड़मेर 2, ब्यावर को 22 बसें मिलेंगी।
इसके अलावा भीलवाड़ा को 12, बूंदी, चितौड़गढ़ पांच-पांच, चूरू, दौसा, डीडीवाना को आठ-आठ, हनुमानगढ़ 25, जालौर 13, खेतड़ी, विद्याधर नगर 15-15, जोधपुर, सरदारशहर चार-चार, करौली दो, कोटा, नागौर पांच-पांच, कोटपूतली आठ, मत्स्य नगर चार, टोंक को नौ बसें मिलेंगी।
Published on:
10 Feb 2026 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
