4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमोह में डीईओ ऑफिस नहीं अब, कलेक्टर ऑफिस में बनेगा परीक्षा कंट्रोल रूम

सीसीटीवी की निगरानी के लिए ड्यूटी तय, दलों की हुई नियुक्तियां, बच्चों से कराए जाएंगे मॉक टेस्ट, बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज

2 min read
Google source verification

दमोह

image

Samved Jain

Feb 04, 2026

Bihar Board 12th Exam

Bihar Board 12th Exam (PC: Freepik)

दमोह. जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर से लेकर डीइओ और परीक्षा प्रभारी से लेकर केंद्राध्यक्ष तक परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं विद्यार्थी शैक्षणिक अध्ययन में लगे हुए हैं। १० फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, इसके पहले कुछ बदलाव भी जिला स्तर की व्यवस्थाओं में किए गए हैं। हर साल परीक्षा कंट्रोल रूम डीइओ कार्यालय में बनाया जाता था, लेकिन इस बार कलेक्टर ने अपने कार्यालय में ही इसे स्थापित कराया है। ऐसे में कलेक्टर लगातार इसकी निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं डीइओ कार्यालय में बनने वाला निजी स्कूलों के कैमरों की निगरानी का सेंटर भी अब एक्सीलेंस स्कूल में शिफ्ट किया जा रहा है। ऐसे में डीइओ कार्यालय की टीमें कार्यालय छोड़कर केंद्रों पर निगरानी रखेंगी।
परीक्षा को इस समय विशेष आश्वयक कार्यों में रखा गया है। ऐेसे में केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति के साथ-साथ सीसीटीवी केंद्रों की निगरानी के लिए दल की भी नियुक्ति कर दी गई है। इतना ही नहीं पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों को भी परीक्षा संबंधी दायित्व सौंपे गए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल किसी भी स्थिति में लेकर नहीं जाए, यदि ऐसा मिलता है तो संबंधित के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर ने संबंधितों को आदेश भी जारी कर दिए हैं।

रिजर्व में भी रखे जा रहे हैं दल
परीक्षा के कार्य में व्यवधान न हो, इसके लिए रिजर्व टीमें भी रखी गई हैं। प्रेक्षक १६ नियुक्त किए गए हैं, इनमें से १२ की ड्यूटी तो ४ रिजर्व रहेंगे। इसी तरह केंद्र और सहायक ९०-९० ड्यूटी पर जबकि २० प्रतिशत रिजर्व यानि १८-१८ रिजर्व रखे गए हैं। जबकि, कलेक्टर प्रतिनिधि ३५ रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा स्क्वॉड दल ब्लॉक स्तर पर १-१ और प्रशासनिक स्तर पर १० बनाए गए हैं। इस तरह इनकी संख्या १७ होगी।

कंट्रोल रूम हो रहे तैयार, स्कूलों में रिवीजन शुरू
जेपीबी और एक्सीलेंस स्कूल परिसर में दो सीसीटीवी मॉनीटरिंग लैब तैयार की गई हैं। इन दोनों कंट्रोल रूम में हर एक सिस्टम पर एक-एक शिक्षक या ऑपरेटर की ड्यूटी होगी, जो पूरी परीक्षा के दौरान निगरानी रखेगा और अलर्ट मिलते ही क्विक एक्शन लेगा। सरकारी और निजी स्कूलों के कैमरों की अलग-अलग निगरानी की जा रही है। इधर, स्कूलों में अब पाठ्यक्रमों का रिवीजन शुरू हो गया है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मॉक टेस्ट के माध्यम से भी मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
फैक्ट फाइल

९० होंगे परीक्षा केंद्र

७९ शासकीय तो ११ अशासकीय स्कूल बने केंद्र

७ अति तो ५ संवेदनशील केंद्र

१९४०४ हाईस्कूल में परीक्षार्थी

१३७४७ हायर सेकेंडरी में परीक्षार्थी

१७ फ्लाइंग स्क्वॉड करेगी निगरानी

वर्शन
बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही है। कलेक्टर और डीइओ लगातार इससे संबंधित बैठकें कर रहे हैं। दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम भी अब डीइओ कार्यालय की जगह कलेक्ट्रेट में होगा। एक एक्सीलेंस स्कूल में भी बनाया जा रहा है। सभी की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।
मनीष नेमा, परीक्षा प्रभारी दमोह