30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दमोह, Feb 26, 2026

दमोह कलेक्टर ऑफिस के गेट पर ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, घंटे भर चला हंगामा

दमोह में कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर हंगामा, पत्नी से परेशान युवक गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ा, दमोह कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर उतरवाया नीचे

दमोह. कलेक्टर कार्यालय परिसर में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक मुख्य गेट पर लगे विद्युत ट्रांसफार्मर डीपी पर चढ़ गया। युवक कलेक्टर से मिलने पहुंचा था, लेकिन मुलाकात नहीं होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सक्रिय और कुछ देर बाद स्वयं कलेक्टर सुधीर कोचर मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक से बातचीत कर उसे समझाइश दी और सुरक्षित नीचे उतरवाया। कलेक्टर के अनुसार युवक शराब के नशे में था।
बताया गया है कि युवक समीपी ग्राम तिदनी का निवासी है, जिसका नाम मेवा सिंह बताया गया है, जो पारिवारिक विवाद से परेशान था। उसकी पत्नी मायके चली गई है और ससुराल पक्ष द्वारा बच्चों को भी उसके पास नहीं भेजा जा रहा है। इसी समस्या को लेकर वह दिनभर कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से मिलने का प्रयास करता रहा।

शाम 4 बजे तक जब उसकी मुलाकात नहीं हो सकी तो उसने आक्रोश में आकर ट्रांसफार्मर पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जो करीब 5.30 तक चढ़ा रहा। वह मौजूद लोगो ने उससे उतरने का आग्रह किया, लेकिन वह नहीं माना। बाद में कलेक्टर ने वहां से निकलने के दौरान भीड़ देखी और रुक गए। साथ ही घटनाक्रम पता चलने पर युवक को नीचे उतरवाया।


नीचे उतरने के बाद कलेक्टर ने युवक की समस्या सुनी और कार्यालय लेकर पहुंचे। साथ ही उसका आवेदन लिया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। युवक को भोजन भी उपलब्ध कराया गया। युवक ने कुछ लोगों पर उसकी पत्नी को बहकाने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल युवक का नाम स्पष्ट नहीं हो सका है।

कलेक्टर सुधीर कोचर का का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शराब के नशे होने के कारण स्टाफ से मुझसे नहीं मिलने दिया होगा। साथ ही वह मीटिंग में भी थे। युवक को इस तरह से कोई कदम नहीं उठाने की समझाइश दी गई है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें