29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर, May 28, 2026

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

IG Donated Blood: सरगुजा आईजी दीपक झा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर किया स्वैच्छिक रक्तदान, मानव सेवा का संदेश देते हुए की लोगों से रक्तदान की अपील

IG donated blood

IG Deepak Kumar Jha donated blood (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। रक्तदान महादान है। यह हर कोई जानता है। समय-समय पर लोग जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करते आए हैं। इसी कड़ी में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर (IG Donated Blood) पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनकी इस पहल को मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है।

राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय मेडिकल कॉलेज संबद्ध चिकित्सालय के ब्लड सेंटर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सरगुजा द्वारा लगातार स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत युवाओं और जागरूक नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की जा रही है।

अभियान की जानकारी मिलने पर आईजी दीपक कुमार झा (Surguja IG Deepak Kumar Jha) स्वयं ब्लड सेंटर पहुंचे और डॉक्टर से कहा कि मुझे भी रक्तदान करना है। इसके बाद उन्होंने रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान (Blood donation) जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को मानव सेवा से जुड़े कार्यों में आगे आना चाहिए। उनका यह कदम प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक संवेदनशीलता का भी संदेश देता है।

IG Donated Blood: डॉक्टर व रेडक्रॉस के पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेके दामले, डॉ. अर्पण सिंह चौहान, ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. जगरानी लकड़ा सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, ब्लड सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा सरगुजा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ब्लड सेंटर (Blood center Ambikapur) और रेडक्रॉस सोसायटी ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। बता दें कि विभिन्न संगठनों के माध्यम से भी लोगों से रक्तदान (Blood donate camp) की अपील की जाती है, ताकि जरूरत के समय मरीजों को रक्त मिल सके। कई बार शिविर लगाकर रक्तदान कराया जाता है। इसे लेकर जनता जागरुक भी हो रही है और स्वेच्छा से रक्तदान भी कर रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें