10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली की विमको माचिस फैक्ट्री समेत दस प्रॉपर्टी सील, 11.53 लाख की मौके पर ही वसूली, 1.30 करोड़ बकाया

बरेली। नगर निगम ने हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्ती का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को संपत्ति कर विभाग ने जोन-एक और जोन-चार में एक साथ अभियान चलाकर 10 संपत्तियों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान खलीलपुर सीबीगंज स्थित विमको माचिस फैक्ट्री को भी सील किया गया।

2 min read
Google source verification

बरेली। नगर निगम ने हाउस टैक्स बकायेदारों के खिलाफ सख्ती का बिगुल फूंक दिया है। मंगलवार को संपत्ति कर विभाग ने जोन-एक और जोन-चार में एक साथ अभियान चलाकर 10 संपत्तियों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान खलीलपुर सीबीगंज स्थित विमको माचिस फैक्ट्री को भी सील किया गया। हालांकि, 10.93 लाख रुपये टैक्स जमा कराने के बाद फैक्ट्री की सील खोल दी गई। अन्य बकायेदारों से 60 हजार रुपये मौके पर जमा कराए गए। कुल मिलाकर निगम ने 11 लाख 53 हजार रुपये का टैक्स वसूल किया।

माचिस फैक्ट्री पर एक करोड़ 30 लाख था बकाया

जोन-एक में खलीलपुर सीबीगंज स्थित मैसर्स माचिस फैक्ट्री पर 1 करोड़ 83 लाख रुपये हाउस टैक्स बकाया था। फैक्ट्री प्रबंधन का कहना था कि वे पहले 29 लाख रुपये जमा कर चुके हैं और सफाई कार्य चल रहा है। समय मांगे जाने पर मंगलवार को 10 लाख रुपये और जमा किए गए। इस तरह अब तक 39 लाख रुपये टैक्स जमा होने पर निगम टीम ने फैक्ट्री की सील खोल दी।
इसी जोन में प्रेमनगर में परमेश्वरी दयाल, होती लाल, बानखाना में महमूद बख्श, कोहाड़ापीर में रोशन लाल और रोठा सीबीगंज में जालिम की संपत्तियों को टैक्स न चुकाने पर सील कर दिया गया। वहीं, जोन-चार में भूड़ क्षेत्र में रामभरोसे, गणेश, नानक और नीलोफर की संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। यहां से 60 हजार रुपये टैक्स मौके पर जमा कराया गया।

अभियान रहेगा जारी, बकायदार जमा करें टैक्स

संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों ने दो टूक चेतावनी दी कि अभियान लगातार जारी रहेगा। बकायेदार समय रहते टैक्स जमा कर लें, वरना बिना किसी दबाव के सीलिंग और सख्त कार्रवाई तय है।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने बताया कि जोन-एक और चार में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें माचिस फैक्ट्री समेत 10 संपत्तियों को सील कर 11.53 लाख रुपये की वसूली की गई है। आगे भी ऐसे ही कठोर कदम उठाए जाएंगे।