10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big scam case: तात्कालीन जनपद CEO गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज-बिल लगाकर 30 लाख का किया था गबन, डिप्टी कलेक्टर फरार

Big scam case: अपराध दर्ज होने के बाद 5 साल से था फरार, मनरेगा पीओ, रोजगार सहायक व 2 सप्लायर पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल, 1 अब भी फरार

2 min read
Google source verification
Big scam case

Former Block CEO arrested (Photo- Patrika)

वाड्रफनगर। मिट्टी-मुरुम, एनिकट, सह पुलिया समेत अन्य निर्माण कार्य का फर्जी दस्तावेज व बिल लगाकर 30 लाख रुपए के गबन मामले में बलरामपुर-रामानुजगंज जिला अंतर्गत वाड्रफनगर जनपद के तात्कालीन जनपद सीईओ श्रवण कुमार मरकाम को पुलिस ने गिरफ्तार (Big scam case) कर लिया है। वह अपराध दर्ज होने के बाद 5 साल से फरार चल रहा था। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व में वाड्रफनगर जनपद के मनरेगा पीओ व 2 सप्लायरों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरे तात्कालीन जनपद सीईओ व वर्तमान डिप्टी कलेक्टर अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत तुंगवा, गुडरू, जमई व पेंडारी में मुरुम मिट्टी, सडक व सह पुलिया, तटबंध तथा डब्लूबीएम निर्माण का फर्जी बिल लगाकर वर्ष 2014-15 में 30 लाख 2 हजार 449 रुपए का गबन (Big scam case) तात्कालीन सीईओ श्रवण कुमार मरकाम (एसके मरकाम) समेत अन्य द्वारा किया गया था।

इसकी रिपोर्ट 30 अप्रैल 2020 को जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सीईओ द्वारा बसंतपुर थाने (वाड्रफनगर चौकी) में दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने धारा 467, 468, 409, 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था।

जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी अश्विनी कुमार तिवारी के अलावा आरोपी सप्लायर हरिहर यादव, कुंजलाल साहू व रोजगार सहायक गिरीश यादव को गिरफ्तार (Big scam case) कर जेल भेज दिया गया था।

मनरेगा पीओ ने लिया सीईओ का नाम

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया था कि उसने तात्कालीन सीईओ एसके मरकाम व एक अन्य के साथ मिलकर शासकीय राशि 30 लाख 2 हजार 449 रुपए का गबन (Big scam case) किया था। अपराध दर्ज होने के बाद पिछले 5 साल से तत्कालीन सीईओ जनपद वाड्रफनगर श्रवण कुमार मरकाम उर्फ एसके मरकाम फरार चल रहा था।

Big scam case: पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

मामले में फरार चल रहे तात्कालीन जनपद सीईओ श्रवण कुमार मरकाम पिता स्व. बिकाउ राम मरकाम 62 वर्ष को उसके निवास स्थल अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 महुआपारा शिव मंदिर के पास से मंगलवार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के लिए उसे वाड्रफनगर (Big scam case) ले जाया गया। यहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

डिप्टी कलेक्टर फरार

इसी गबन (Big scam case) के मामले में वाड्रफनगर की तात्कालीन जनपद सीईओ व वर्तमान डिप्टी कलेक्टर बबली बैरागी अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।