5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2026, Final: क्या दिल्ली खत्म कर पाएगी खिताब का सूखा? या दूसरी बार RCB बनेगा चैम्पियन, देखें संभावित प्लेइंग 11

वुमेन प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली और आरसीबी के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। आरसीबी ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 6 मैच में दिल्ली को जीत मिली है। आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली काफी आगे है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Feb 05, 2026

WPL 2026

WPL 2026 का फ़ाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। (photo- WPL offical Site)

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, Final Playing 11: वुमेन प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। कोटांबी के वडोदरा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दिल्ली की टीम जीत का सूखा खत्म करना चाहेगी। दिल्ली ने लगातार चौथी बार फ़ाइनल में जगह बनाई है। लेकिन अबतक एक भी खिताब नहीं जीता है। वहीं आरसीबी डबल्यूपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में उनकी नज़र लगातार दूसरी बार चैम्पियन बनाने पर होंगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड पर एक नजर

वुमेन प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली और आरसीबी के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं। आरसीबी ने 3 मैच जीते हैं, जबकि 6 मैच में दिल्ली को जीत मिली है। आंकड़ों के लिहाज से दिल्ली काफी आगे है। दोनों टीमों के बीच डबल्यूपीएल 2024 का फ़ाइनल मुक़ाबला खेला गया था। जहां आरसीबी ने आठ विकेट से जीत दर्ज़ कर खिताब अपने नाम किया था।

कब और कहां देखें मुकाबला?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स का यह फ़ाइनल मुक़ाबला 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। वहीं इसके प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों में इस मैच को अलग - अलग भाषा में देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -

दिल्ली कैपिटल्स - जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), लिजेल ली (विकेटकीपर), शफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट,मारीजान काप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप