
IND vs NZ के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान विराट कोहली और शुभमन गिल (Photo - BCCI@X)
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने फेवरेट महान टी20 ओपनर को चुना। उन्होंने बताया कि टी20 क्रिकेट का सबसे महान ओपनर कौन है। उनके सामने रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), शिखर धवन (Shikhar Dhawan), ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum), शेन वाटसन (Shane Watson) और (Faf du Plessis) जैसे बल्लेबाजों को पीछे रखते हुए क्रिस गेल (Chris Gayle) का नाम सबसे आगे रखा। इस दौरान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) भी पीछे रहे। हालांकि उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को छह बड़े खिलाड़ियों से आगे रखा।
आपको बता दें कि बेंगलुरु में रविवार को RCB (Royal Challengers Bengaluru) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनसे दो में से किसी एक खिलाड़ी का नाम पूछकर चुनने को कहा गया। शुरुआत तब हुई जब उनसे एडम गिलक्रिस्ट और सुनील नरेन में से किसी एक को टी20 क्रिकेट का सबसे महान ओपनर चुनने के लिए कहा गया। विराट कोहली ने एडम गिलक्रिस्ट को चुना। इसके बाद उनसे एडम गिलक्रिस्ट और ट्रैविस हेड में से किसी एक को चुनने को कहा गया, तो उन्होंने ट्रैविस हेड को चुना।
इसके बाद ट्रैविस हेड और वीरेंद्र सहवाग में से किसी एक को चुनने का मौका मिला, तो कोहली ने सहवाग को चुना। इस दौरान विराट कोहली ने क्विंटन डीकॉक (Quinton de Kock), शेन वॉटसन, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, ब्रेंडन मैकुलम और सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाजों को भी सहवाग से पीछे रखा। लेकिन जब आखिर में सहवाग और क्रिस गेल की तुलना उनके सामने की गई, तो विराट कोहली ने क्रिस गेल को टी20 का सबसे महान ओपनर बताया।
आपको बता दें कि आईपीएल (Indian Premier League) में पिछले साल RCB (Royal Challengers Bengaluru) ने अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म किया था और Rajat Patidar की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी।
इस सीजन टीम का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा, जहां सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम उनके सामने होगी। इसके बाद आरसीबी अपना दूसरा मैच 5 अप्रैल को खेलेगी, जहां उनका मुकाबला CSK से बेंगलुरु में ही होगा। इसके बाद टीम गुवाहाटी जाएगी, जहां 10 अप्रैल को उनका सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से होगा।
आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला MI और RCB के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि आईपीएल ने अभी तक सिर्फ शुरुआती 20 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की है। आगे का शेड्यूल चुनाव की तारीखों के बाद जारी किया जाएगा।
Published on:
15 Mar 2026 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
IPL 2026
