15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश के खिलाफ 291 का लक्ष्य चेज नहीं कर पाया पाकिस्तान, मैच के साथ सीरीज भी गंवाया

BAN vs PAK: 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ढेर हो गई थी और आखिरी मुकाबले में 291 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई।

2 min read
Google source verification
Salman Agha

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को बांग्लादेश ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला गया, जहां इससे पहले दोनों मुकाबले भी खेले गए थे। इस मैच का फैसला आखिरी ओवर में हुआ और बांग्लादेश ने 11 रन से मैच के साथ सीरीज पर भी कब्जा कर दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 290 रन बनाए। 291 रन के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 279 रन ही बना सकी

हार से उठेंगे कई सवाल

पाकिस्तान की यह हार एक बार फिर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करना चाहती थी, लेकिन पहले ही मुकाबले में उन्हें दसवें नंबर की बांग्लादेश टीम से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफरीदी के इस फैसले को बांग्लादेश के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया। सैफ हसन और तंजीद हसन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। हसन ने शतक जड़ दिया। इसके बाद नजमुल हुसैन शांतो ने 27 रन बनाए, जबकि लिटन दास 41 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने 10 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अबरार अहमद भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

82 पर ढेर हुई पाकिस्तान की आधी टीम

291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 17 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद गाजी गोरी और अब्दुल समद के बीच छोटी सी साझेदारी देखने को मिली, लेकिन दोनों खिलाड़ी 82 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की आधी टीम 82 रन पर ही ढेर हो गई।

इसके बाद शान मसूद और सलमान आगा के बीच साझेदारी देखने को मिली। मसूद 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सलमान आगा ने शानदार शतक जड़ा। हालांकि वह 106 रन बनाकर आउट हो गए और उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। हालांकि शाहीन शाह अफरीदी ने एक छोर पर डटकर मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर में पाकिस्तान की टीम 279 रन पर ढेर हो गई।